आज फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मोहन यादव, देखें शेड्यूल

Siddhi Tamrakar | Dec 05, 2024, 09:31 IST
Share
cm mohan yadavv 2
cm mohan yadavv 2

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज यानी 5 दिसंबर को महाराष्ट्र और दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। वे शाम 4.30 बजे मुंबई पहुंचेंगे। यहां सीएम, देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज यानी 5 दिसंबर को महाराष्ट्र और दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। सीएम सुबह 11 बजे तक दिल्ली पहुंचेंगे, जहां वे दिल्ली में श्रम शक्ति भवन में आयोजित बैठक में शिरकत करेंगे। इस बैठक में संबंधित विभाग से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद वे शाम 4.30 बजे राजधानी दिल्ली से मुंबई पहुंचेंगे। यहां सीएम मोहन महाराष्ट्र के सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। बता दें कि देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। सीएम मोहन रात 10 बजे तक भोपाल लौटेंगे। आइए आपको बताते हैं सीएम मोहन यादव आज का पूरा शेड्यूल।

CM के कार्यक्रम कुछ इस तरह...

• सुबह 08.35 से 09.45 बजे तक- स्टेट हैंगर भोपाल से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली पहुंचेंगे

• सुबह 09.55 से 10.45 बजे तक- श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली पहुंचेंगे

• सुबह 11.00 से 11.30 बजे तक- बैठक

• सुबह 11.50 बजे- मध्यप्रदेश भवन आगमन एवं आरक्षित

• दोपहर 12.35 से 01.00 बजे तक- इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे

• दोपहर 01.05 से 03.15 बजे तक- इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयरपोर्ट मुंबई कलिना गेट नं 8, मुंबई (महाराष्ट्र) पहुंचेंगे

• शाम 04.30 बजे- आजाद मैदान, मुंबई पहुंचेंगे

• स्थानीय कार्यक्रम-शपथ ग्रहण समारोह

• शाम 07.00 बजे- होटल ताज पैलेस, मुंबई पहुंचेंगे

• रात 08.30 से 09.50 बजे तक- एयरपोर्ट मुम्बई, कलिना गेट नं 8 से स्टेट हैंगर भोपाल आएंगे

• रात 10.05 बजे- निवास आगमन / आरक्षित

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • देवेंद्र फडणवीस
  • मुंबई
  • CM Mohan Yadav schedule
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google