मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 2 मार्च, 2025 को कटनी दौरा बहुत ही अहम है। वे औद्योगिक विकास ( industrial development ) से संबंधित एक अहम बैठक में भाग लेंगे, जिससे राज्य के विकास को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, सीएम भोपाल में स्थित सिनर्जी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जो क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए एक सकारात्मक कदम है।
ये रहेगा आज सीएम मोहन यादव का कार्यक्रम
-
सुबह 8.40 बजे : हेलीपेड पुलिस लाइन, उज्जैन आएंगे।
-
सुबह 8.45 से 09.30 बजे हेलीपेड पुलिस लाइन, उज्जैन से स्टेट हेंगर भोपाल आएंगे।
-
सुबह 9.45 बजे: सीएम आवास आएंगे।
-
सुबह 10 से 10.15 बजे : सिनर्जी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत नगर भोपाल आएंगे। जहां सिनर्जी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
-
सुबह 10.45 से 11 बजे : इस्कॉन मंदिर, मानसरोवर डेंटल के पास आएंगे। यहां भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
-
सुबह 11.45 से 12.00 बजे : सीएम आवास आएंगे।
-
दोपहर 12 से 2 बजे: किसान आभार सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
-
दोपहर 2.35 से 2.50 बजे: स्टेट हेंगर भोपाल आएंगे।
-
दोपहर 2.55 से 3.30 बजे: स्टेट हेंगर भोपाल से डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आएंगे।
-
दोपहर 3.35 से 4 बजे: डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से हेलीपेड कटनी आएंगे। जहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। कटनी के औद्योगिक विकास के सम्बन्ध में।
-
शाम 5.30 से 5.55 बजे : हेलीपेड कटनी से डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आएंगे।
-
शाम 6 बजे से 6.35 बजे : डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से स्टेट हेंगर भोपाल आएंगे।
-
शाम 6.50 बजे : सीएम आवास आएंगे।
thesootr links
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें