आज सतना और सिंगरौली के दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, विकास कार्यों की देंगे सौगात

Kaushiki | May 23, 2026, 10:00 IST
Share
cm mohan yadav
cm mohan yadav

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सतना और सिंगरौली के दौरे पर रहेंगे। वे रीवा से सतना आकर कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद सिंगरौली में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन, विकास कार्यों का लोकार्पण और हितग्राहियों को राशि ट्रांसफर करेंगे।

सीएम मोहन यादव का दौरा:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (23 मई) सतना और सिंगरौली के दौरे पर रहेंगे। सीएम यहां कई जरूरी कार्यक्रमों में शामिल होने जा रहे हैं। साथ ही वे यहां स्थानीय लोगों से भी मिलेंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम....

सिंगरौली में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन

सिंगरौली पहुंचकर सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) सबसे पहले एनसीएल ग्राउंड जाने वाले हैं। वहां वे एक नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इस खेल परिसर से स्थानीय युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

इसके बाद दोपहर 2 बजे वे भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। वहां वे पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में वे क्षेत्र के विकास पर चर्चा कर सकते हैं।

पेंशन योजना के लाभार्थियों को भेजेंगे पैसे

इस बैठक के बाद सीएम दोपहर 3:15 बजे एनटीपीसी सिंगरौली के उमंग भवन पहुंचेंगे। यहां वे विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही वे जनता को नई सौगातें देंगे।

इस कार्यक्रम में वे गरीब परिवारों के लिए एक बड़ा काम करेंगे। वे उज्ज्वला और पेंशन योजना के लाभार्थियों को सीधे पैसे भेजेंगे। यह पैसा लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।

सिंगरौली स्थापना दिवस महोत्सव

शाम 05:30 बजे सीएम सूर्य गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां वे कुछ स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम 07:45 बजे वे सिंगरौली स्थापना दिवस महोत्सव 2026 का शुभारंभ करेंगे। इस महोत्सव में जिले की संस्कृति और विकास की झलक दिखेगी।

सीएम इस खास मौके पर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात करेंगे। इम सभी कार्यक्रमों के बाद वे रात 10:00 बजे सिंगरौली आएंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सुबह 11:10 बजे: सीएम मोहन यादव भोपाल से रीवा के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 12:30 बजे: सीएम रीवा से सतना जाएंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

दोपहर 01:30 बजे: वे सतना से सिंगरौली के एनसीएल ग्राउंड के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 02:40 बजे: सीएम भाजपा कार्यालय सिंगरौली पहुंचेंगे और वहां पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

दोपहर 03:15 बजे: सीएम सिंगरौली में उमंग भवन पहुंचकर विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

शाम 05:30 बजे: सीएम सूर्य गेस्ट हाउस सिंगरौली जाएंगे।

शाम 07:45 बजे: वे सिंगरौली पहुंचेंगे और सिंगरौली स्थापना दिवस महोत्सव 2026 का भव्य उद्घाटन करेंगे।

रात 10:00 बजे: सीएम सिंगरौली आएंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।

ये खबरें भी पढ़ें...

सीट से गायब हुए सरकारी कर्मचारी तो लगेगी ‘शॉर्ट लीव’, एमपी के ऑफिसों में ‘अटेंडेंस’ की नई व्यवस्था

दस दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आने वाले समय में और बढ़ेगी महंगाई!

एमपी भाजपा का मिशन 2028, कमजोर विधानसभा सीटों पर तैनात होंगे निगम-मंडलों के नए पदाधिकारी

एमपी में सस्ते बजट में पोषण का दावा, कुपोषण से जंग में सरकारी सिस्टम फेल?

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • सिंगरौली
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि