जबलपुर और दिल्ली दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav ) का आज (26 अगस्त) का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। वे आज मंत्रालय में कैबिनेट बैठक करेंगे। इसके बाद वे विद्युत कंपनी में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। फिर वे जबलपुर जाएंगे और वहां से दिल्ली रवाना होंगे। जानें सीएम के आज के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल...
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
सुबह 11 बजे- मोहन कैबिनेट बैठक
आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल स्थित मंत्रालय में मोहन कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में राज्य के विकास और नीतिगत मुद्दों पर गहरी चर्चा होने की संभावना है।
दोपहर 12:20 बजे- रविंद्र भवन आगमन
बैठक के बाद, मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर 12:20 बजे रविंद्र भवन पहुंचेंगे। यहां वे विद्युत कंपनी में चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह कार्यक्रम राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए एक अहम अवसर होगा।
दोपहर 1:20 बजे- सीएम मोहन का जबलपुर दौरा
नियुक्ति पत्र वितरण के बाद, मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर 1:20 बजे भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना होंगे। जबलपुर में मुख्यमंत्री एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
दोपहर 3:30 बजे- मोहन यादव का दिल्ली दौरा
जबलपुर में कार्यक्रम के बाद, मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर 3:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में सीएम एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार वे दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं।
रविंद्र भवन में होगा कार्यक्रम
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स औरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩