/sootr/media/media_files/2026/02/08/cm-mohan-yadav-2026-02-08-09-03-28.jpg)
सीएम मोहन यादव दौरा: आज का दिन मध्यप्रदेश की राजनीति और विकास के लिए बड़ा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (8 फरवरी) शहडोल जिले को विकास और आस्था की नई सौगातें देने जा रहे हैं। सीएम मोहन यादव यहां माता शबरी की भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
साथ ही, वे शहडोल वासियों को 767 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का तोहफा भी देंगे। दूसरी ओर, भोपाल में कांग्रेस संगठन की बड़ी समीक्षा बैठक शुरू हो चुकी है। यहां मिशन मजबूती पर गहरा मंथन होगा।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
सीएम मोहन यादव सबसे पहले कटनी जिले में पहुंचकर कई स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद उनके दौरे का सबसे खास हिस्सा शहडोल जिले का सीतामढ़ी धाम है।
रामायण काल से जुड़े इस पवित्र स्थल पर माता शबरी की भव्य प्रतिमा का अनावरण होगा। अब ये जगह लाखों श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा धार्मिक केंद्र बनने जा रही है।
बदलेगा शहडोल
इसके साथ ही शहडोल की जनता को सीएम एक और सौगात देने जा रहे हैं। वे यहां कुल 142 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
इन प्रोजेक्ट्स की कुल लागत 767 करोड़ रुपए है। इसमें सड़कें, नए पुल, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं शामिल हैं। ये सभी प्रोजेक्ट्स आने वाले समय में जिले की सूरत पूरी तरह बदल देंगे। साथ ही सीएम का फोकस रोजगार पर भी रहेगा।
वे धनपुरी में वाटर पार्क का भी उद्घाटन करेंगे। इससे स्थानीय पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। SECL की जमीन से जुड़े 15 लोगों को आज नौकरी के नियुक्ति पत्र भी मिलेंगे।
सीएम का आज का पूरा शेड्यूल
सुबह 10:30 बजे: मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav) कटनी जिले में पहुंचकर विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
दोपहर 01:35 बजे: सीएम शहडोल जिले के धनपुरी पहुंचेंगे और विकास कार्यों की सौगात देंगे।
दोपहर 02:00 बजे: वे 767 करोड़ रुपए के 142 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
दोपहर 02:30 बजे: सीएम धनपुरी में नवनिर्मित वाटर पार्क का उद्घाटन करेंगे।
दोपहर 03:20 बजे: सीएम सीतामढ़ी धाम में माता शबरी की भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
शाम 06:00 बजे: शहडोल के सभी कार्यक्रम पूरे करने के बाद मुख्यमंत्री भोपाल वापस जाएंगे।
कांग्रेस की बड़ी बैठक
भोपाल में आज (8 फरवरी) मध्यप्रदेश कांग्रेस की एक अहम मीटिंग है। एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की अगुवाई में कांग्रेस नेता संगठन को मजबूत करने के लिए चर्चा करेंगे।
आज सुबह 11 बजे से भोपाल संभाग के जिलों जैसे सीहोर, रायसेन और विदिशा पर चर्चा होगी। हर जिले को अपनी बात रखने के लिए 1 घंटा मिलेगा।
ये खबर भी पढ़ें...
एमपी में बुजुर्गों के लिए शुरू हुई होप योजना, घर तक पहुंचेगा इलाज
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
एमपी और राजस्थान में ठंडी हवाओं के साथ घने कोहरे का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में शुष्क रहेगा मौसम
भारत टैक्सी ऐप से मिलेगी मेट्रो टिकट बुक करने की सुविधा, किराया भी कम
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us