CM Mohan Yadav in Tiranga Yatra Boat Club : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आज भोपाल के बोट क्लब पर आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम (Tiranga Yatra program) में पहुंचे। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि बड़े तालाब के बीचों- बीच देश का सबसे ऊंचा तिरंगा लगाया जाएगा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) हित पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम उत्साह से मनाया जा रहा है। बड़े तालाब में नावों पर लहराते तिरंगे को देख मन खुश हो गया।
/sootr/media/post_attachments/7e68d73ba1a4d78b7fc4b5d9ede9d958f1207037afa6ace2a290a7b78039779a.jpeg)
बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हुए शामिल
बोट क्लब (Boat Club) पर आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खुली जीप में सवार होकर की तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। इस दौरान 8 साल के बच्चों से लेकर 80 वर्ष के बुजुर्ग लोगों तक ने इसमें शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'ये देश है वीर जवानों का' गाना भी गाया।
भोपाल में हो रही इस अनोखी तिरंगा यात्रा को देखने के लिए सुबह से ही बोट क्लब पर लोगों की भीड़ है। छोटे-छोटे बच्चे हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यहां पहुंचे।
/sootr/media/post_attachments/61c7be3f61a749d475255355676e98b20c729641a20315fa000b30a206e7ea2e.jpeg)
तिरंगा यात्रा कार्यक्रम क्रूज पर आयोजित
बोट क्लब पर आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम क्रूज पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुब्बारे उड़ाकर किया। इसके बाद मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स बोट में तिरंगा लेकर परेड की। मुख्यमंत्री ने तिरंगा लहराकर सभी का उत्साह वर्धन किया।
/sootr/media/post_attachments/49a34682e01cf332ab9f09b9b821a2f847686145c5af8a5d502a67a8ccb4fda6.jpeg)
इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी, सांसद आलोक शर्मा सहित पर्यटन विभाग के अधिकारी और भाजपा नेता मौजूद थे।
/sootr/media/post_attachments/d506ad45f057b58c129b11db40176968f04c05456d70337c768dc214645616ab.jpeg)
thesootr links
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें