भोपाल के बड़े तालाब पर लगेगा सबसे ऊंचा तिरंगा, तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव की घोषणा

Deeksha Nandini Mehra | Aug 13, 2024, 14:28 IST
Share
boat club tiranga yatra
boat club tiranga yatra

भोपाल की तिरंगा यात्रा को देखने के लिए सुबह से ही बोट क्लब पर लोगों की भीड़ है। छोटे-छोटे बच्चे हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यहां पहुंचे। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम क्रूज पर आयोजित हुई।

CM Mohan Yadav in Tiranga Yatra Boat Club : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आज भोपाल के बोट क्लब पर आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम (Tiranga Yatra program) में पहुंचे। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि बड़े तालाब के बीचों- बीच देश का सबसे ऊंचा तिरंगा लगाया जाएगा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) हित पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम उत्साह से मनाया जा रहा है। बड़े तालाब में नावों पर लहराते तिरंगे को देख मन खुश हो गया।

क्रूज पर तिरंगा लहराते मुख्यमंत्री मोहन यादव।

बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हुए शामिल

बोट क्लब (Boat Club) पर आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खुली जीप में सवार होकर की तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। इस दौरान 8 साल के बच्चों से लेकर 80 वर्ष के बुजुर्ग लोगों तक ने इसमें शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'ये देश है वीर जवानों का' गाना भी गाया।

इस मौके पर एमपी स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी तालाब में बोट पर तिरंगा लहराते हुए बोटिंग कर रहे थे।

भोपाल में हो रही इस अनोखी तिरंगा यात्रा को देखने के लिए सुबह से ही बोट क्लब पर लोगों की भीड़ है। छोटे-छोटे बच्चे हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यहां पहुंचे।

बड़े तालाब में तिरंगा यात्रा के दौरान एमपी स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते मुख्यमंत्री।

तिरंगा यात्रा कार्यक्रम क्रूज पर आयोजित

बोट क्लब पर आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम क्रूज पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुब्बारे उड़ाकर किया। इसके बाद मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स बोट में तिरंगा लेकर परेड की। मुख्यमंत्री ने तिरंगा लहराकर सभी का उत्साह वर्धन किया।

बड़े तालाब पर आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के साथ कई भाजपा नेता मौजूद थे।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी, सांसद आलोक शर्मा सहित पर्यटन विभाग के अधिकारी और भाजपा नेता मौजूद थे।

d506ad45f057b58c129b11db40176968f04c05456d70337c768dc214645616ab

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • Tiranga Yatra
  • boat club
  • बोट क्लब पर तिरंगा यात्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA