/sootr/media/media_files/2026/02/05/cm-mohan-yadav-2026-02-05-10-02-22.jpg)
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (5 फरवरी) बिजी रहने वाले हैं। वे एक ही दिन में तीन राज्यों (उत्तराखंड, दिल्ली और यूपी) का दौरा करेंगे। उनका ये दौरा काफी जरूरी माना जा रहा है। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...
हरिद्वार से होगी दिन की शुरुआत
सीएम मोहन यादव के तय शेड्यूल के मुताबिक, उनकी सुबह धर्मनगरी हरिद्वार में होगी। सुबह करीब 11 बजे वे हरिद्वार पहुंचेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। हरिद्वार में जनता के बीच उनके कुछ विशेष कार्यक्रम तय किए गए हैं। इसके बाद दोपहर 1 बजे भी वे हरिद्वार के ही एक अन्य स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
दिल्ली-उत्तर प्रदेश का सफर
हरिद्वार के कार्यक्रमों के बाद, मुख्यमंत्री दोपहर में देश की राजधानी दिल्ली जाएंगे। दोपहर 3 बजे उनका दिल्ली आगमन होगा। दिल्ली में भी वे कई जरूरी बैठकों और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
सुबह 11:00 बजे (हरिद्वार, उत्तराखंड):
सीएम (CM Mohan Yadav) के दिन की शुरुआत धर्मनगरी हरिद्वार से होगी। यहां वे कई स्थानीय कार्यक्रमों में होने वाली मीटिंग्स में हिस्सा लेंगे।
दोपहर 3:00 बजे (दिल्ली आगमन):
हरिद्वार और देहरादून (सीएम मोहन यादव दौरा) के कार्यक्रम पूरा करके सीएम सीधे देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे। यहां भी उनके कुछ अहम स्थानीय कार्यक्रम हैं।
शाम 6:30 बजे (गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश):
दिल्ली के बाद सीएम मोहन यादव यूपी के गाजियाबाद पहुंचेंगे। यहां भी वे एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर जनता से रूबरू होंगे।
रात 10:00 बजे:
सभी कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद, मुख्यमंत्री रात 10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।
रात 11:00 बजे:
देर रात सीएम भोपाल पहुंचेंगे और सीधे मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें...
UPSC CSE 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 933 पदों के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
असपताल के बाहर नर्स की हत्या, आरोपी ने सरेआम मारी गोली
लेजर लाइट और शोर को लेकर सरकार की लापरवाही जारी, हाईकोर्ट सख्त, गृह विभाग से फिर मांगा हलफनामा
5 फरवरी का इतिहास: Cristiano Ronaldo, गरीबी को मात देकर लिखा सफलता का इतिहास
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us