बड़वानी में रहेगा सीएम मोहन यादव का दौरा, बिरसा मुंडा जयंती में होंगे शामिल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 14 नवंबर को बड़वानी जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरे में वे बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। आइए जानते हैं सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल...
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री का निर्माण कार्यों करेंगे उद्घाटन
सीएम मोहन यादव इस अवसर पर न सिर्फ जनजातीय गौरव को सम्मानित करेंगे, बल्कि वे बड़वानी जिले में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
सीएम की वापसी की योजना
मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम के बाद दोपहर 1:30 बजे इंदौर पहुंचेंगे। इसके बाद, वे 2:20 बजे भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। इस प्रकार उनका बड़वानी दौरा दोपहर तक खत्म हो जाएगा।
एमपी पुलिस भर्ती: डॉक्टरेट, इंजीनियर और मैनेजमेंट डिग्रीधारी बनना चाहते हैं सब इंस्पेक्टर-सूबेदार
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। इसके तहत जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा (1-15 नवंबर 2025) चल रहा है। देशभर में सांस्कृतिक, शैक्षिक और जागरूकता कार्यक्रम हो रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जानकारी दी। 15 नवंबर को जबलपुर और आलीराजपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे। जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर ये आयोजन होंगे।
MP News: इंदौर के डेली कॉलेज बोर्ड की मनमानी पर हाईकोर्ट सख्त, संविधान में संशोधन पर रोक बरकरार
ऑनलाइन फ्रॉड: सोनाक्षी सिन्हा की वेब सीरीज दहाड़-2 में रोल दिलाने के नाम पर ठगी