भोपाल सिटी हॉस्पिटल पर हेराफेरी का आरोप, मरीजों के नाम पर CM राहत कोष से निकाले 48 लाख रुपए
Rohit Sahu | Jul 12, 2025, 14:04 IST
mp news
गुना में के भोपाल सिटी हॉस्पिटल ने बिना मरीज भर्ती किए फर्जी इलाज दिखाकर सरकार को लाखों रुपए की चपत लगा दी। मामले का खुलासा एक मरीज ने किया। आइए जानते हैं पूरा मामला
MP News:भोपाल सिटी हॉस्पिटल, मधुसूदनगढ़ पर मुख्यमंत्री सहायता राहत कोष (CM Relief Fund) से 48 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप हैं। अस्पताल ने मरीजों को भर्ती किए बिना ही उनके नाम पर फर्जी एस्टीमेट बनाकर लाखों रुपए की चपत सरकार को लगाई है। यह खुलासा तब हुआ जब एक स्थानीय युवक ने अपने इलाज के दौरान बड़ी गड़बड़ी को पकड़ लिया।
मधुसूदनगढ़ निवासी दिनेश अहिरवार अपने पैर की सर्जरी के लिए अस्पताल पहुंचे थे। उनसे 70 हजार रुपए की डील हुई जिसमें 30 हजार नकद और 40 हजार मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत करवाने की बात कही गई। दिनेश ने नकद राशि जमा भी की, लेकिन बाद में उन्हें बताया गया कि फंड स्वीकृत नहीं हुआ। यहीं से उन्हें शक हो गया।
दिनेश ने बताया कि जानकारी निकालने पर पता चला कि उनके जीजाजी के नाम पर भी इस अस्पताल ने पहले से फंड निकाला था। इस खुलासे ने पूरे मामले की परतें खोल दीं। जब उन्होंने अकाउंटेंट से बात की तो उसने फंड मिलने की बात मानी लेकिन रकम लौटाने से इनकार कर दिया।
दस्तावेजों के मुताबिक भोपाल कलेक्टर की ID से 3.30 लाख और विदिशा कलेक्टर की ID से 3 लाख का भुगतान इस अस्पताल को हुआ। सबसे ज्यादा गुना जिले से करीब 27.20 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए। कुल भुगतान की राशि करीब 48 लाख रुपए तक पहुंच गई है।
दिनेश अहिरवार ने जब अस्पताल द्वारा रकम लौटाने से इनकार करने पर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद यह मामला मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस तक पहुंचा। अब अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
अस्पताल का फर्जीवाड़ा Madhusudangarh
फर्जी एस्टीमेट से राहत कोष से निकाले लाखों रुपए
गुना जिले के मधुसूदनगढ़ स्थित भोपाल सिटी हॉस्पिटल पर आरोप है कि इसने मुख्यमंत्री सहायता कोष के नाम पर बिना इलाज किए लाखों की राशि वसूली। अस्पताल ने फर्जी मरीजों के नाम पर इलाज दिखाकर भोपाल, राजगढ़ और रायसेन जैसे जिलों के नाम से भुगतान प्राप्त किया।
मरीज ने ऐसे उजागर किया घोटाला
दिनेश ने बताया कि जानकारी निकालने पर पता चला कि उनके जीजाजी के नाम पर भी इस अस्पताल ने पहले से फंड निकाला था। इस खुलासे ने पूरे मामले की परतें खोल दीं। जब उन्होंने अकाउंटेंट से बात की तो उसने फंड मिलने की बात मानी लेकिन रकम लौटाने से इनकार कर दिया।
भोपाल और विदिशा कलेक्टर ID से निकाले गए लाखों
सीएम राहत कोष से कैसे मिलता है पैसा
|
CM हेल्पलाइन और स्वास्थ्य विभाग में दर्ज हुईं शिकायतें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अस्पताल का फर्जीवाड़ा Madhusudangarh
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA