सीएम राइस स्कूल की बस सुविधा पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, दिग्गी ने सीएम से की ये अपील
Deeksha Nandini Mehra | Aug 29, 2024, 15:52 IST
सीएम राइस स्कूल नागदा बदनावर
धार जिले में संचालित सीएम राइज स्कूल की बस सुविधा को बंद कर दिया गया है। इसकी वजह से कई बच्चों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर मामले को संज्ञान में लेने की बात कही है।
मध्य प्रदेश के धार जिले से सीएम राइज स्कूल के परेशान बच्चों का मामला सामने आया है। इस स्कूल की असुविधाओं की वजह से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इसको लेकर अब अभिभावकों ने राज्य सरकार समेत स्कूल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
दरअसल, मध्य प्रदेश के धार जिले के नागदा बदनावर में स्थित सीएम राइस स्कूल (CM Rise School) में संचालित की जा रही बस के लिए बस संचालन बजट की स्वीकृति नहीं दी गई। इसकी वजह से बस संचालकों ने स्कूल में बस चलाने से इंकार कर दिया। अब दूर-दराज के रहने वाले बच्चे स्कूल जाने में लेट हो रहे हैं। इसकी वजह से अभिभावकों ने सीएम मोहन यादव से बस संचालन की राशि स्वीकृत करने की अपील की है।
बच्चों के स्कूल लेट होने और टेस्ट में न बैठ पाने को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सीएम से एक्शन लेने की अपील की है। एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट साझा की है। उन्होंने लिखा है कि नागदा बदनावर जिला धार मप्र में CM Rise School स्कूल बस वाले को पैसे नहीं दिए जा रहे हैं तो स्कूल बस वालों ने अपनी स्कूल बस बंद कर दी। अब बच्चे टेस्ट में ना बैठ पा रहे हैं क्योंकि उनको आने में लेट हो रहे हैं। सुबह का समय रहता है 5 किलोमीटर 7 किलोमीटर दूर से कैसे बच्चे आयेंगे? माननीय मुख्यमंत्री जी CM Madhya Pradesh कृपया स्कूल बस के पैसे स्वीकृत करें ताकि बच्चे टेस्ट में बैठ सकें।
ये है पूरा मामला
कांग्रेस ने किया ट्वीट
नागदा बदनावर ज़िला धार मप्र में PM Rise School स्कूल बस वाले को पैसे नहीं दिए जा रहे हैं तो स्कूल बस वालों ने अपनी स्कूल बस बंद कर दी। अब बच्चे टेस्ट में ना बैठ पा रहे हैं क्योंकि उनको आने में लेट हो रहे हैं। सुबह का समय रहता है 5 किलोमीटर 7 किलोमीटर दूर से कैसे बच्चे आयेंगे?…
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) August 29, 2024
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari