मोदी की सरकार अंगद के पांव वाली, किसी के बाप से न हिलेगी ना हटेगी : CM

Sanjay Gupta | Dec 20, 2024, 21:59 IST
Share
government Modi
government Modi Photograph: (government Modi )

सीएम डॉ. मोहन यादव ने संसद में चल रही बीजेपी और कांग्रेस की तनातनी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर इंदौर से जमकर हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम है यह रोज नए आरोप लगाती है। जनता सब जानता है।

Indore. सीएम डॉ. मोहन यादव ने संसद में चल रही बीजेपी और कांग्रेस की तनातनी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर इंदौर से जमकर हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम है यह रोज नए आरोप लगाती है। जनता सब जानता है। यह मोदीजी की सरकार अंगद के पांव वासी सरकार है जो किसी के बाप से ना हिलने वाली है ना हटने वाली है।

6a3b165a-f68
6a3b165a-f68

राहुल, बहन, मम्मी भी आ जाओ

सीएम यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि राहुल बाबा तुम आ जाओ, तुम्हारी बहन, मम्मी भी आ जाएं तो भी मोदी सरकार पर कोई आंच नहीं आने वाली है। मोदीजी जनता के लिए जीते और उन्हीं के लिए सरकार चलाते हैं। जनता से बड़ा कोई न्यायधीश नहीं है, जैसी करनी वैसी भरनी है कांग्रेस की। सरकार नहीं बनी तो खिसियाने बिल्ली जैसे खंबे नोच रही है।

बाबा अंबेडकर को सम्मान हमारी सरकार ने दिया

सीएम ने ड़ॉ. भीमराव अंबेड़कर को लेकर कहा कि कांग्रेस सरकार ने उनके सम्मान के लिए कुछ नहीं किया। हमने पांच-पांच तीर्थ बनाए। महू को संवारा, लेकिन कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। कांग्रेस जल बंटवारे को लेकर राज्यों को लड़ाती रही, हम तो वह संस्कृति वाले हैं कोई भूखा आओ तो अपनी थाली उसे दे दें। एक ही देश के हैं तो जल बंटवारे में क्या दिक्कत है।

ed9dbdb1-567
ed9dbdb1-567

इंदौर में होगी आईटी की समिट

सीएम ने कहा कि इंदौर की ग्लोबल समिट को ही रोल मॉडल मानकर हम हर जगह रीजनल कान्क्लेव कर रहे हैं। इंदौर अब ग्लोबल सिटी हो गई है। इंदौर में जल्द आईटी की समिट होगी। इंदौर एजुकेशन का भी हब है और हर बात में नंबर वन है। इंदौर हर काम में आगे रहेगा और इसे दिल्ली, मुंबई जैसा विकसित करेंगे।

नेहरू स्टेडियम फिर बनाएगें

सीएम ने कहा कि नेहरू स्टेडियम को फिर से तोड़कर नया बनाएंगे। सीएम ने 1249 करोड़ के विकास कामों का शिलान्यास किया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सीएम के नेतृत्व में इंदौर हर क्षेत्र में नंबर वन बनेगा। उन्होंने मधु वर्मा को लेकर कहा कि वह ऊपर वाले का दरवाजा खटखटाकर आए हैं, अभी और जनता की सेवा करना है, वह हमेशा ही कमाल करते हैं। मंत्री तुलसीराम सिलावट और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। इसके पहले सीएम ने दोपहर में महू डॉ. आंबेडकर यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह में शिरकत की थी। रात को वह खजराना गणेश मंदिर में भी लोकार्पण काम में शामिल हुए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर न्यूज
  • मोहन सरकार
  • मोदी सरकार
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि