CM शिवराज को याद नहीं रहा बीजेपी प्रत्याशी का नाम, अनिल जैन कालूहेड़ा को कह दिया आलूहेड़ा, जानें मुख्यमंत्री ने आगे क्या कहा

Vikram Jain | Nov 14, 2023, 24:00 IST
Share
CM शिवराज को याद नहीं रहा बीजेपी प्रत्याशी का नाम, अनिल जैन कालूहेड़ा को कह दिया आलूहेड़ा, जानें मुख्यमंत्री ने आगे क्या कहा
CM शिवराज को याद नहीं रहा बीजेपी प्रत्याशी का नाम, अनिल जैन कालूहेड़ा को कह दिया आलूहेड़ा, जानें मुख्यमंत्री ने आगे क्या कहा

सीएम शिवराज उज्जैन उत्तर में प्रचार करने पहुंचे तो वे प्रत्याशी का नाम ही भूल गए। सीएम ने प्रत्याशी अनिल जैन कालूहेड़ा को आलूहेड़ा कह दिया।

BHOPAL. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का चुनाव प्रचार आखिरी दौर में है। लगातार चुनाव प्रचार में लगे नेताओं में थकान दिखाई देने लगी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान उज्जैन उत्तर में प्रचार करने पहुंचे तो वे प्रत्याशी का नाम ही भूल गए। सीएम ने मंगलवार 14 नवंबर को उज्जैन उत्तर के मालीपुरा में सभा की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी अनिल जैन कालूहेड़ा को आलूहेड़ा कह दिया। इस पर जनसभा में ठहाके लगने लगे। कुछ नेताओं ने सीएम के पास जाकर प्रत्याशी का सही नाम बताया तो सीएम की जो प्रतिक्रिया रही, उसने ठहाकों में चार चांद लगा दिए।

हैं तो कालू ही...

सीएम शिवराज ने कालूहेड़ा को आलूहेड़ा कहा तो मंच पर मौजूद नेता उनके पास पहुंचे और बताया कि आलूहेड़ा नहीं कालूहेड़ा। इस पर सीएम ने कहा कि कालूहेड़ा हो या आलूहेड़ा, हैं तो कालू ही...इन्हें वोट दें। सीएम ने कहा कि इन्हें नजर भी नहीं लगेगी। बताया जा रहा है कि सीएम को अनिल जैन कालूहेड़ा के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं है। ऐसे में सवाल यह उठने लगा है कि जब सीएम ही प्रत्याशी को नहीं जानते तो जनता क्या जानेगी।

पारस जैन का टिकट काटकर बनाया प्रत्याशी

इस चुनाव में बीजेपी ने एमएलए पारस जैन का टिकट काटकर अनिल जैन कालूहेड़ा को प्रत्याशी बनाया है। पारस जैन इस सीट से छह बार एमएलए रहे हैं। उज्जैन उत्तर में अनिल जैन कालूहेड़ा एक नया चेहरा हैं। बहुत कम लोग उन्हें जानते हैं। जब कालूहेड़ा का टिकट तय हुआ तो मतदाताओं के बीच उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • Ujjain News
  • उज्जैन न्यूज
  • CM Shivraj forgot the name of the candidate
  • Ujjain North BJP candidate Anil Jain Kaluhera
  • CM Shivraj called Kaluhera Aluhera
  • प्रत्याशी का नाम भूल गए सीएम शिवराज
  • उज्जैन उत्तर बीजेपी प्रत्याशी अनिल जैन कालूहेड़ा
  • सीएम शिवराज ने कालूहेड़ा को कहा आलूहेड़ा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA