लंबे समय तक चली सियासी लड़ाई के बाद जब आया कमलनाथ का जन्मदिन तो सीएम शिवराज ने दी बधाई, स्वस्थ,सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना की

Vikram Jain | Nov 18, 2023, 24:00 IST
Share
लंबे समय तक चली सियासी लड़ाई के बाद जब आया कमलनाथ का जन्मदिन तो सीएम शिवराज ने दी बधाई, स्वस्थ,सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना की
लंबे समय तक चली सियासी लड़ाई के बाद जब आया कमलनाथ का जन्मदिन तो सीएम शिवराज ने दी बधाई, स्वस्थ,सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना की

सीएम शिवराज सिंह ने पीसीसी चीफ कमलनाथ को जन्मदिन पर बधाई दी हैं। साथ ही मंगलमय जीवन की कामना की।

BHOPAL. मप्र विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार 17 नवंबर को वोटिंग हुई। इससे पहले कांग्रेस-बीजेपी ने जमकर चुनाव प्रचार किया था। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी चुनाव प्रचार को दौरान सीएम शिवराज पर कई आरोप लगाए। वोटिंग खत्म होने के अगले ही दिन 18 नवंबर को कमलनाथ ने अपना जन्मदिन मनाया। उधर, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ को जन्मदिन की बधाई दी। पिछले छह माह के दौरान संभवतः यह पहला मौका है, जब यह सद्भावना दिखाई दी है।

सीएम शिवराज ने यह लिखा

सीएम शिवराज ने कमलनाथ को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया- माननीय कमलनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! भगवान महाकाल से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। बता दें कि कमलनाथ 77 साल के हो गए हैं। कमलनाथ का जन्म 18 नवंबर 1946 को कानपुर में हुआ था। वे दून स्कूल में पढ़े और फिर कलकत्ता से स्नातक की पढ़ाई की।

दिग्विजय ने भी दी बधाई

राज्यसभा सदस्य व मप्र पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी कमलनाथ को जन्मदिन की बधाई दी। दिग्विजय ने ट्वीट किया- 'पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के यशस्वी अध्यक्ष, माननीय कमलनाथजी को जन्मदिवस की अनंत व अशेष शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।

कमलनाथ ने भी दी थी शिवराज के जन्मदिन पर बधाई

सीएम शिवराज का जन्मदिन 5 मार्च को आता है। कमलनाथ भी शिवराज को बिना भूले जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। 5 मार्च 2023 को शिवराज के जन्मदिन पर कमलनाथ ने उन्हें बधाई दी थी। कमलनाथ ने ट्वीट किया था- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • PCC Chief Kamal Nath
  • पीसीसी चीफ कमलनाथ
  • Kamal Nath's birthday
  • CM Shivraj congratulated Kamal Nath
  • Shivraj and Kamal Nath
  • कमलनाथ का जन्मदिन
  • सीएम शिवराज ने कमलनाथ को दी बधाई
  • शिवराज और कमलनाथ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग