इंदौर में सीएम RSS के दफ्तर गए, कलेक्टोरेट में मीटिंग ली, बोले- दस जनवरी को लाड़ली बहनाओं के खाते में डलेगी राशि

Jitendra Shrivastava | Jan 06, 2024, 24:00 IST
Share
इंदौर में सीएम RSS के दफ्तर गए, कलेक्टोरेट में मीटिंग ली, बोले- दस जनवरी को लाड़ली बहनाओं के खाते में डलेगी राशि
इंदौर में सीएम RSS के दफ्तर गए, कलेक्टोरेट में मीटिंग ली, बोले- दस जनवरी को लाड़ली बहनाओं के खाते में डलेगी राशि

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव उज्जैन जाने से पहले शनिवार रात इंदौर संघ के दफ्तर गए। इसके बाद कलेक्टोरेट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक ली।

संजय गुप्ता, INDORE. मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव उज्जैन जाने से पहले शनिवार रात को इंदौर पहुंचे। वह एयरपोर्ट से पहले सीधे संघ के दफ्तर गए और इसके बाद कलेक्टोरेट में पहुंचकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक ली। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि 10 जनवरी को लाड़ली बहनों के खाते में राशि डाली जा रही है।

मीडिया से सीएम बोले- लाड़ली बहना की राशि डालेंगे

यशस्वी पीएम नरेंद्र मोदीजी महिला सशक्तीकरण के लिए लगातार जोर दे रहे हैं, उन्होंने चार श्रेणियां बताई है, किसान, युवा, महिला, गरीब। महिलाओं के लिए सशक्तीकरण के लिए मप्र सरकार भी लगातार काम कर रही है, इसलिए हम भी सभी योजनाओं पर समान रूप से काम करते रहेंगे। दस तारीख को लाड़ली बहना की राशि डालने के साथ ही महिला सशक्तीकरण के लिए लगातार चार दिन अभियान चलाएंगे। मकर संक्राति के पर्व को ध्यान में रखते हुए कई कार्यक्रम बनाए हैं। सभी गतिविधियां उत्सव, ज्ञान-जिज्ञासा के साथ चले, इसकी योजना बनाकर जारी करेंगे।

इसके पहले संघ के दफ्तर गए

सीएम इसके पहले एयरपोर्ट से सीधे संघ के दफ्तर अर्चना कार्यालय गए। वहां पर उन्होंने बलिराम पटेल, विनीत नवाथे व संघ के अन्य पदाधिकारियों से सामान्य मुलाकात की और करीब 15 मिनट तक विविध मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद वह कलेक्टोरेट पहुंचे।

महापौर भी रहे साथ में

WhatsApp Image 2024-01-06 at 9.51.03 PM.jpg

संघ के दफ्तर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी सीएम के साथ थे। वहीं कलेक्टोरेट में बैठक के दौरान मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला के साथ ही सावन सोनकर, टीनू जैन व अन्य उपस्थित थे। वहीं एयरपोर्ट पर इन नेताओं के साथ ही वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, आईडीए चेयरमैन जयपाल सिंह चावड़ा, उषा ठाकुर, सुदर्शन गुप्ता, जेपी मूलचंदानी व अन्य नेता भी उपस्थित रहे।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • CM took VC meeting in Collectorate
  • CM went to RSS office in Indore
  • amount will be deposited in dear sister's account on January 10
  • सीएम ने ली कलेक्टोरेट में वीसी बैठक
  • सीएम इंदौर में RSS दफ्तर गए
  • दस जनवरी को लाड़ली बहने के खाते में डलेगी राशि
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग