भोपाल के इन इलाकों में बढ़ सकते हैं प्रॉपर्टी के रेट, गाइडलाइन में बदलाव की तैयारी
भोपाल में कलेक्टर गाइडलाइन की दरें बढ़ाने की तैयारी चल रही है। शहर के बाहरी इलाकों में संपत्ति के रेट बढ़ सकते हैं। इनमें 1200 से ज्यादा जगहों पर बहुत ज्यादा रेट रजिस्ट्री हुई हैं। इन इलाकों में कलेक्टर गाइडलाइन की दरें ढाई गुना तक बढ़ सकती हैं।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1443 लोकेशन पर रेट में बढ़ोतरी की गई थी। अब 2025-26 के लिए कलेक्टर गाइडलाइन में 2000 से ज्यादा स्थानों पर रेट बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। अधिकारियों ने 9 नई कॉलोनियों को सूची में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसको विकास खंड की बैठक में रखा जाएगा, और फिर उप जिला मूल्यांकन समिति द्वारा मूल्य निर्धारण किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें - भोपाल कलेक्टर तेज गर्मी में 5 घंटे सड़कों पर घूमे, मार्क किए 12 ब्लैक स्पॉट 3 महीने में सुधारेंगे, रंगमहल से शुरू हुआ दौरा
ये खबर भी पढ़ें - भोपाल जमीन विवाद केस: सैफ-शर्मिला की रिव्यू पिटीशन मंजूर, हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
3 हिस्सों में सर्वे
नई गाइडलाइन के लिए शहर को 3 हिस्सों में बांटकर सर्वे किया गया है। इसमें नगर निगम, प्लानिंग एरिया और नॉन प्लानिंग एरिया है। सर्वे के बाद नगर निगम वाले इलाकों में सबसे ज्यादा लोकेशन पर रेट बढ़ाने की तैयारी है। इसमें 100 से ज्यादा प्लानिंग और कुछ नॉन प्लानिंग एरिया को शामिल किया गया है।
अधिकारियों ने ग्राहक बनकर किया निरीक्षण
इन इलाकों में रेट बढ़ने के पीछे मुख्य कारण ये है कि यहां रजिस्ट्री बहुत ज्यादा दरों पर हुई हैं। दूसरा ऐसे इलाके, जहां बहुत ज्यादा रजिस्ट्री हुई हैं। अधिकारियों ने इन दोनों इलाकों का ग्राहक बनकर निरीक्षण किया और रेट के बारे में जानकारी जुटाई। इसके अलावा, सोशल मीडिया और ब्रोशर के विज्ञापनों का भी अध्ययन किया गया। अधिकारियों के अनुसार कई इलाकों में कलेक्टर गाइडलाइन के आसपास लेकिन रजिस्ट्री ज्यादा संख्या में हुईं। यहां गाइडलाइन से मार्केट रेट काफी ज्यादा है, इसलिए इन्हें शामिल किया।
ये खबर भी पढ़ें -