कलेक्टर ने की चैतन्य टेक्नो स्कूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ठोका दो लाख का जुर्माना
Sandeep Kumar | Jul 16, 2024, 21:55 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-16T211859.001
रतलाम के चैतन्य टेक्नो स्कूल पर पिछले एक सप्ताह से प्रशासन को शिकायत मिल रही थी कि स्कूल में कॉपी-किताबों के साथ यूनिफार्म का स्टॉक रखा गया है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने जांच करने के लिए एक जांच समिति बनाई गई।
आमीन हुसैन @. RATLAM. मध्य प्रदेश के रतलाम में चैतन्य टेक्नो स्कूल पर प्रशासन ने दो लाख रुपए का जुर्माना ठोका है, साथ ही प्रदेश सरकार से स्कूल की मान्यता खत्म करने के लिए प्रस्ताव भेजा है। दरअसल पिछले एक सप्ताह से प्रशासन को शिकायत मिल रही थी कि स्कूल में कॉपी-किताबों के साथ यूनिफार्म का स्टॉक रखा गया है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने जांच करने के लिए एक जांच समिति बनाई गई। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर छापामार कार्रवाई की गई।
![6971ed57-f6a]()
दरअसल 7 जुलाई को प्रशासन ने चैतन्य टेक्नो स्कूल में छापामार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में स्कूल की किताबें और ड्रेस के बंडल जब्त किए। प्रशासन को शिकायत मिली थी स्कूल में मनमाने दामों पर किताबें और यूनिफॉर्म को बेचा रहा जा रहा था।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रकरण बनाकर कलेक्टर के समक्ष भेजा गया था। कलेक्टर द्वारा स्कूल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। नोटिस के जवाब में स्कूल प्रबंधन ने अपनी गलती को माना और नोटिस का जवाब मिलने के बाद कलेक्टर राजेश बाथम ने स्कूल पर कार्रवाई करते हुए दो लाख रुपए का जुर्माना ठोक दिया।
कलेक्टर राजेश बाथम का कहना है की जब्त की गई कॉपी किताबें और यूनिफार्म स्कूल के ही जरूतमंद बच्चों को एक तिहाई दाम में दी जाएगी।
कार्रवाई के दौरान स्कूल प्रबंधन नहीं आया सामने
दरसअल तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, आशीष उपाध्याय के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में प्रशासन के दल ने सभी सामग्री को पंचनामा बनाकर जब्त करते हुए स्कूल की लायब्रेरी में हो रखवाकर लायब्रेरी को सील किया था। प्रशासन की कर्रवाई के दौरान स्कूल प्रबंधन की और से कोई भी जिम्मेदार नहीं आया था।
6971ed57-f6a
स्कूल में छापामार कार्रवाई
कलेक्टर ने ठोका जुर्माना
कम दामों पर दिए जाएंगे कॉपी-किताब और यूनिफार्म
कार्रवाई के दौरान स्कूल प्रबंधन नहीं आया सामने
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जयपुर की कोचिंग में छात्र की पिटाई के बाद सड़कों पर उतरे स्टूडेंट, जानिए क्या है पूरा विवाद?
By Jageshwar prasad
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो और BJP नेता के विवाद के बाद थाने में हंगामा, CSP से भिड़े भाजपा नेता
By Umeshwari Baghel
टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी हत्याकांड : आमेर में जीप संचालन पर फिर बवाल, विरोध में उतरा परिवार
By Ashish Bhardwaj
जीतू पटवारी पर टीकमगढ़ घटना का फेक वीडियो चलाने के आरोप, यादव समाज ने कीएफआईआरकी मांग
By Sanjay Gupta
कोंडागांव की बेटी हेमबती का वर्ल्ड स्कूल जूडो गेम्स के लिए चयन, ब्राजील में भारतीय टीम का करेंगी नेतृत्व
By Umeshwari Baghel
बोल हरि बोल: दिल्ली वाले साहब की प्रदेश में घुसपैठ, कमिश्नर साहब की बल्लेबाजी और सूबे के पुराने सरदार की सियासत?
By Harish Divekar
महिला नहा रही थी, तभी चुपके से रोशनदान से वीडियो बना रहा था DGM, रंगे हाथ पकड़ाया तो हो गई धुनाई!
By Aman Vaishnav