'ब्लड' और 'बुलेट' में कंफ्यूज हुए कलेक्टर साहब, फरियादी ने मांगा ब्लड, कलेक्टर साहब ने लगा दी डांट
Pooja Kumari | Feb 01, 2024, 13:29 IST
'ब्लड' और 'बुलेट' में कंफ्यूज हुए कलेक्टर साहब, फरियादी ने मांगा ब्लड, कलेक्टर साहब ने लगा दी डांट
मप्र के गुना कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस गुना जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक मरीज को ब्लड की जरूरत थी। उसके परिजन ब्लड की गुहार लगाने कलेक्टर अमनवीर सिंह के पास पहुंचे।
BHOPAL. मप्र के गुना कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस गुना जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक मरीज को ब्लड की जरूरत थी। उसके परिजन ब्लड की गुहार लगाने कलेक्टर अमनवीर सिंह के पास पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर ने ब्लड को बुलेट सुन लिया और उन्होंने मरीज से कहा कि ये कोई बुलेट मांगने की जगह है। उन्होंने फरियादी को फटकार लगा दी। कलेक्टर को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने तत्काल गलती मानी। सिविल सर्जन को मरीज के परिजन की मदद करने के निर्देश दिए।
बता दें कि गुना कलेक्टर अमनवीर सिंह मंगलवार को गुना अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक मरीज के परिजन ब्लड की जरूरत होने पर कलेक्टर के पास पहुंचे। यहां मरीज के परिजन ने कलेक्टर अमनवीर सिंह से ब्लड की जरूरत होने पर मांग की तो कलेक्टर ब्लड को बुलेट सुन मरीज के परिजन पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि ये कोई जगह है बुलेट मांगने की...इसकी कुछ देर बाद जब कलेक्टर को पता चला कि मरीज के लिए ब्लड यानी रक्त की मांग की जा रही है।
गुना कलेक्टर अमनवीर सिंह ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर अस्पताल मैटरनिटी वार्ड में पहुंचे, तो उन्हें कई तरह की समस्याएं देखने को मिलीं। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कुछ डॉक्टरों पर रिश्वत मांगने के आरोप भी कई लोगों ने लगाए। इस पर कलेक्टर ने संबंधित को नोटिस देने का निर्देश भी दिया।बता दें कि गुना कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के बेटे हैं। वह गुना से पहले बैतूल में कलेक्टर रहे हैं। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी उन्हें डांट लगाई थी।
गुना अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे अमनवीर सिंह
गुना अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे अमनवीर सिंह
मैटरनिटी वार्ड में कई
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava