बीवी के साथ मिलकर खुद के घर में रची डकैती की साजिश, ऐसे खुला राज

Sandeep Kumar | Oct 24, 2024, 18:30 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-24T182927.998
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-24T182927.998

वो कहते हैं ना, बदमाश चाहे जितना शातिर हो, कहीं ना कहीं गुनाहों की छाप छोड़ ही जाता है। कुछ ऐसा देखने को मिला है ग्वालियर के किशनबाग इलाके में। जहां कबाड़ कारोबारी शाकिर ने खुद के घर में डकैती की साजिश रच डाली।

ग्वालियर के किशनबाग निवासी कबाड़ कारोबारी शाकिर खान ने अपने घर में ही डकैती की साजिश रच डाली। पुलिस की पूछताछ में शाकिर ने बताया कि कर्ज लौटाने से बचने के लिए उसने ही अपने घर में बीवी के साथ मिलकर डकैती की कहानी रची थी।
शाकिर ने पुलिस को बताया कि वह बीवी के साथ दो महीने से डकैती की योजना बना रहा था। प्लानिंग के तहत शाकिर ने अपनी बीवी से खुद के हाथ-पैर रस्सी से बंधवाए थे। इसके बाद उसने अपने रिश्तेदारों को फोन किया और लूट की झूठी कहानी सुना दी।

बंटी-बबली महिलाओं से लूट ले गए लाखों रुपए, कंपनी के नाम पर ऐसे की ठगी...

पुलिस को फरियादी पर हुआ शक

मामले की शिकायत करने के बाद से ही पुलिस को शाकिर पर शक होने लगा था, क्योंकि जो कहानी उसने पुलिस को सुनाई थी, वो गले नहीं उतर रही थी। पुलिस ने शाकिर से जब सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने पत्नी के साथ मिलकर डकैती की झूठी कहानी रचने की बात कबूल ली।

गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड ने मिलकर लूटे ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों के गहने

शाकिर ने क्यों रची झूठी कहानी

पुलिस की पूछताछ में आरोपी शाकिर ने बताया कि लोगों का पैसा न लौटाना पड़े, इसलिए उसने अपनी बीवी के साथ मिलकर लूट की घटना की साजिश रची। जिससे डकैती की एफआईआर दर्ज हो जाए। रिश्तेदारों को पता चल जाए और वह लोगों को पैसे देने से बच जाए। आखिर उसकी साजिश ज्यादा काम नहीं आई और वह अपने ही बुने जाल में फंस गया।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद 900 किमी दूर किया पूरे स्टॉफ का ट्रांसफर, केस भी चलेगा, DGP को थमाया नोटिस

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • ग्वालियर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • क्राइम न्यूज
  • डकैती
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • डकैती की साजिश
  • कबाड़ कारोबारी शाकिर खान
MP में ADPO बनने के नियम बदले, हाईकोर्ट ने 10% प्रमोशन कोटा किया रद्द, अब PSC से होगी भर्ती

By Amresh Kushwaha

MP में ADPO बनने के नियम बदले, हाईकोर्ट ने 10% प्रमोशन कोटा किया रद्द, अब PSC से होगी भर्ती
MP में बिजली 20% तक महंगी करने की तैयारी: 1.83 करोड़ उपभोक्ता, दो महीने में 100 आपत्तियां भी नहीं; तीन साल में सिर्फ 207 सुझाव

By Ramanand Tiwari

MP में बिजली 20% तक महंगी करने की तैयारी: 1.83 करोड़ उपभोक्ता, दो महीने में 100 आपत्तियां भी नहीं; तीन साल में सिर्फ 207 सुझाव
जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी, 25 जनवरी से शुरू होगी गिनती, इन राज्यों में नहीं होगा सर्वे

By Amresh Kushwaha

जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी, 25 जनवरी से शुरू होगी गिनती, इन राज्यों में नहीं होगा सर्वे
हरदीप सिंह पुरी का भोपाल दौरा: राज्यसभा नामांकन से पहले मुख्यमंत्री निवास जाएंगे, मंदिर-गुरुद्वारे में करेंगे दर्शन

By Ramanand Tiwari

हरदीप सिंह पुरी का भोपाल दौरा: राज्यसभा नामांकन से पहले मुख्यमंत्री निवास जाएंगे, मंदिर-गुरुद्वारे में करेंगे दर्शन
जबलपुर में न्याय और सत्ता का संगम, सीएम मोहन यादव और चीफ जस्टिस कोगजे का अभिनंदन, जस्टिस रूसिया ने जमाया रंग

By Neel Tiwari

जबलपुर में न्याय और सत्ता का संगम, सीएम मोहन यादव और चीफ जस्टिस कोगजे का अभिनंदन, जस्टिस रूसिया ने जमाया रंग
आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी करेगी जांच, सरकार ने दी 17-ए जांच की मंजूरी

By Mukesh Sharma

आईएएस शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी करेगी जांच, सरकार ने दी 17-ए जांच की मंजूरी
पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, करैरा में बनेगा बागेश्वर धाम का मठ, तीन साल में बनाने का लक्ष्य

By Sandeep Kumar

पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, करैरा में बनेगा बागेश्वर धाम का मठ, तीन साल में बनाने का लक्ष्य