मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी की घोषणा को लेकर निर्वाचन आयोग में शिकायत, मंडला में स्कूली बच्चों को रुपए देने का किया था ऐलान

Jitendra Shrivastava | Oct 13, 2023, 24:00 IST
Share
मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी की घोषणा को लेकर निर्वाचन आयोग में शिकायत, मंडला में स्कूली बच्चों को रुपए देने का किया था ऐलान
मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी की घोषणा को लेकर निर्वाचन आयोग में शिकायत, मंडला में स्कूली बच्चों को रुपए देने का किया था ऐलान

मध्य प्रदेश के मंडला में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने स्कूली बच्चों के लेकर घोषणा की थी।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के मंडला में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने स्कूली बच्चों के लेकर घोषणा की थी। इस मामले में बीजेपी के विधि प्रकोष्ठ ने चुनाव निर्वाचन आयोग को शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि 12 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के मंडला जिले में सभा के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने हर विद्यार्थी को महीने में पांच सौ से डेढ़ हजार रुपए तक देने की घोषणा की।

प्रियंका ने मतदान को प्रभावित करने घोषणा की

आचार संहिता लगने के बाद उनकी यह घोषणा प्रलोभन की श्रेणी में आती है। शिकायतकर्ता वकील पंकज वाधवानी ने कहा कि जिस योजना का उल्लेख प्रियंका गांधी ने किया, वह सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए है कि या प्राइवेट स्कूलों के लिए भी है। यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है। प्रियंका ने सिर्फ मतदान को प्रभावित करने के लिए यह घोषणा की।

इस तरह की घोषणा आचार संहिता का उल्लंघन है

वकील वाधवानी ने शिकायत में प्रियंका गांधी के भाषण की रिकार्डिंग और अन्य दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की नई घोषणा आचार संहिता के दौरान नहीं की जा सकती है। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने निर्वाचन आयोग को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आयोग से इस मामले में जांच कर एक्शन लिए जाने की मांग भी की।

प्रियंका ने आदिवासी जिले मंडला में स्कूली बच्चों के लिए घोषणा अपने भाषण के दौरान की थी। 6 सितंबर को वे धार जिले के राजगढ़ में भी आई थी, लेकिन तब उन्होंने इस योजना का जिक्र नहीं किया था।

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • Priyanka Gandhi's announcement
  • complaint in the Election Commission
  • announcement was made in the election meeting in Mandla
  • announcement was made to give money to school children
  • प्रियंका गांधी की घोषणा
  • निर्वाचन आयोग में शिकायत
  • मंडला में चुनावी सभा में की थी घोषणा
  • स्कूली बच्चों को रुपए देने किया था ऐलान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA