इंदौर में सीपी, डीजे, जिला बार पदाधिकारी के बीच सुलह बैठक, सभी मुद्दों पर होगी जांच

Sanjay Gupta | Mar 17, 2025, 17:26 IST
CP DJ District Bar Officer Indore
सीपी संतोष सिंह ने इसके साथ ही कहा कि यह सभी मामले की हम जांच करेंगे, संयुक्त कमेटी देखेगी। लेकिन हाईकोर्ट चौराहे पर जो अभद्र व्यवहार हुआ, ला एंड आर्डर को हाथ में लिया गया, पुलिस के साथ जो व्यवहार हुआ, इसकी भी वीडियो देखते हुए जांच होगी।

Indore. इंदौर में पुलिस और वकीलों के बीच में चल रहे तनाव, विवाद के बीच सोमवार को सभी पक्षों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। इसमें संयुक्त कमेटी बनाकर सभी विवादों की जांच की बात तय की गई। इस कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही अब आगे एक्शन होगी। वहीं बैठक में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश अजय श्रीवास्तव, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, जिला बार अभिभाषक संघ के पदाधिकारी व पुलिस अधिकारियों के साथ ही फरियादी अरविंद जैन (जिन पर परदेशीपुरा में एफआईआर से विवाद हुआ) व अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक कंट्रोल रूम में हुई। कुल मिलाकर वकील, ज्यूडिशरी, पुलिस सिस्टम के प्रतिनिधि थे।



बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

e9815e87-fa6


वकील अरविंद जैन



ये खबर भी पढ़िए... TI से मारपीट के विरोध में आए रिटायर पुलिस अधिकारी, दिग्विजय ने किया वकीलों का समर्थन



परदेशीपुरा में केस पर यह तय किया गया

बैठक में तय किया गया गया कि परदेशीपुरा थाने में जो एफआईआर हुई है, उसमें अभी जांच की जाएगी। फरियादी राजू की भी भूमिका की जांच होगी कि उसके परदेशीपुरा थाने में क्या संबंध है, जो आरोप जैन परिवार द्वारा लगाए गए हैं कि उनकी और पुलिस की सांठगांठ और लेन-देन है। पुलिस द्वारा जैन को जिस तरह से पुलिस वाहन में ले गए, जो वीडियो सामने आया है, उसकी भी जांच होगी। उनके द्वारा थाने में मारपीट के आरोप लगाए गए, पांच पुलिस वालों को लेकर, उसकी भी जांच की जाएगी। इसके पहले केस में अभी कुछ नहीं होगा।



facfebd3-885


ये खबर भी पढ़िए... टीआई से मारपीट पर गुस्से में खाकी, डीपी ब्लैक की, लेकिन वकीलों की गिरफ्तारी नहीं होगी



हाईकोर्ट में हुई पुलिस मारपीट पर यह हुआ

वहीं सीपी संतोष सिंह ने इसके साथ ही कहा कि यह सभी मामले की हम जांच करेंगे, संयुक्त कमेटी देखेगी। लेकिन हाईकोर्ट चौराहे पर जो अभद्र व्यवहार हुआ, ला एंड आर्डर को हाथ में लिया गया, पुलिस के साथ जो व्यवहार हुआ, इसकी भी वीडियो देखते हुए जांच होगी। इसमें जो भी जानबूझकर गलत घटना कर रहा है, उस पर भी कार्रवाई होगी। इस मामले में तीन एफआईआर हुई है जिसमें एक में फरियादी टीआई खुद है और दो में अन्य रहवासी है, जो वहां से गुजर रहे थे। एक रहवासी को पीटा गया इसका वीडियो सार्वजनिक है, इसकी पहचान की जाएगी, वहीं एक एफआईआर में अज्ञात 200 वकीलों की बात है, तो उनकी पहचान की जाएगी, जो गलत कर रहे हैं। इसकी संयुक्त रिपोर्ट जांच कमेटी द्वारा पेश की जाएगी। इसके बाद कार्रवाई भी होगी।



7f4754d2-c3b


फरियादी राजू गोद



ये खबर भी पढ़िए... वकीलों के चक्काजाम, TI से मारपीट पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निशाने पर अधिकारी



यह बताया एडिशनल सीपी ने

एडिशनल सीपी अमित सिंह ने बताया कि अच्छे माहौल में यह बैठक हुई है। सभी जो विवाद के मुद्दे हैं, इसकी जांच की जाएगी। इसके लिए जांच कमेटी रहेगी और यह रिपोर्ट देगी। किसी भी निर्दोष को मुलजिम नहीं बनाएंगे, वीडियो देखकर कार्रवाई होगी, जिन्होंने आमजन के साथ गलत व्यवहार किया है, लोगों को मारा है, वह देखेंगे, बार के सामने भी वीडियो रखेंगे, कमेटी बनाई जाएगी।



ये खबर भी पढ़िए... कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए मादा चीता गामिनी और उसके 4 शावक





Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • पुलिस
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • वकील
  • एडिशनल सीपी अमित सिंह
  • IPS संतोष सिंह
  • hindi news