MP विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा, ऑनलाइन गेमिंग पर 28% GST लगेगा

MP विधानसभा के बजट सत्र का आज ( मंगलवार ) पांचवां दिन है। प्रश्नकाल में पहले आठ सवाल महिला विधायकों ने पूछे। कांग्रेस विधायकों ने किसानों के मुद्दे पर हंगामा और नारेबाजी की। इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उनसे बैनर-पोस्टर छीन लिए।

Advertisment
author-image
BP shrivastava
New Update
Assembly Mp

मध्यप्रदेश विधानसभा में मंगलवार, 13 फरवरी को कांग्रेस ने हंगामा किया। पोस्टर-बैनर लेकर प्रदर्शन भी किया।

BHOPAL. MP विधानसभा के बजट सत्र का आज ( मंगलवार ) पांचवां दिन है। प्रश्नकाल में पहले आठ सवाल महिला विधायकों ने पूछे। कांग्रेस विधायकों ने किसानों के मुद्दे पर हंगामा और नारेबाजी की। इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उनसे बैनर-पोस्टर छीन लिए।

सोमवार को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अंतरिम बजट पेश किया। बजट के बाद जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोल रहे थे। उसी वक्त संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर गुरु गोविंद सिंह और टंट्या मामा को लुटेरा बताने का आरोप लगाया। विजयवर्गीय ने NCERT की किताब का जिक्र किया। विपक्ष के विधायकों ने इस बयान पर आपत्ति जताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। आज भी इस मामले पर हंगामे पर हंगामा हो रहा है।

  • Feb 13, 2024 13:35 IST
    ऑनलाइन गेमिंग पर सरकार वसूलेगी 28% GST

    विधेयक पारित होने के बाद अब मध्य प्रदेश में ऑनलाइन गेमिंग का कारोबार करने वाले लोगों से सरकार 28% जीएसटी वसूल करेगी। जीएसटी की यह राशि पूरे गेम पर वसूल की जाएगी। इसके पहले जो व्यवस्था थी, उसने ऑनलाइन गेम खिलाने वाले व्यक्ति को मिलने वाले कमीशन पर जीएसटी वसूला जाता था, अब पूरे गेम पर कमीशन जीएसटी देना होगा। इससे संबंधित अध्यादेश सरकार 27 जनवरी को लागू कर चुकी है, जो विधेयक पारित होने के बाद अब कानून का रूप लेगा।

  • Feb 13, 2024 13:34 IST
    क्या सरकार जुआ-सट्टा को वैधता देना चाहती है- सिंघार

    नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि क्या सरकार जुआ-सट्टा को वैधता देना चाहती है। उन्होंने भी विधेयक का विरोध किया। अध्यक्ष ने इस पर विधेयक पारित करने की प्रक्रिया शुरू की तो कांग्रेस ने सदन से वाकआउट कर दिया और बाहर नारेबाजी की। इस बीच सदन में विधेयक को परित घोषित कर दिया गया।

  • Feb 13, 2024 13:32 IST
    ऑनलाइन गेमिंग पर GST लगाए जाने का विरोध

    ऑनलाइन गेमिंग पर लगाए जाने वाले GST को लेकर वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए विधेयक का विधायक रामनिवास रावत, अभिजीत शाह, अभय मिश्रा ने विरोध किया। कहा कि इसे लीगलाइज करने से लोग और अधिक ऑनलाइन गेम खेलेंगे, जो अच्छा नहीं है। इसके जवाब में मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि इस तरह के गेम को हतोत्साहित करने के लिए ही इसमें पूरे गेम पर GST लगाने का फैसला लिया गया है।

  • Feb 13, 2024 13:22 IST
    बैनर का एप्रिन पहनकर पहुंचे विधायक फुंदेलाल मार्को

    पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल मार्को बैनर का एप्रिन पहनकर पहुंचे। पहली से पांचवीं क्लास की सरकारी किताबों को कचरे में फेंकने का आरोप लगाया। कबाड़ियों को किताबें बेचने का आरोप लगाया।

  • Feb 13, 2024 13:11 IST
    विधायक उपाध्याय बोले- सरकार जनता के लिए या ठेकेदारों के लिए

    विधायक पंकज उपाध्याय टोल वसूली पर सवाल उठाते हुए कहा यह सरकार जनता के लिए है या ठेकेदारों के लिए। इसके जवाब में मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि टोल अनुबंध पर होते हैं। टोल चलाने वाले व्यक्ति को लोन पर ब्याज भी चुकाना होता है।

  • Feb 13, 2024 13:09 IST
    रीति पाठक ने सीधी में स्मार्ट सिटी पर किया सवाल 

    सीधी विधायक रीति पाठक के मिनी स्मार्ट सिटी और मेडिकल कॉलेज को लेकर सवाल किया।

  • Feb 13, 2024 13:05 IST
    कमलनाथ बोले- सरकार MSP पर विचार करे

    पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, MSP सबसे बड़ी चीज है। किसानों के लिए बड़ी महत्वपूर्ण है। सरकार को विचार करना चाहिए। सब बेरोजगारी से परेशान हैं। देश भर में मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है।

  • Feb 13, 2024 13:05 IST
    कमलनाथ बोले- सरकार MSP पर विचार करे

    पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, MSP सबसे बड़ी चीज है। किसानों के लिए बड़ी महत्वपूर्ण है। सरकार को विचार करना चाहिए।

कांग्रेस ने किया हंगामा MP विधानसभा