कांग्रेस के इन दिग्गज चहरों पर क्या कह रहा है Exit Poll

मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए एग्जिट पोल के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस को झटका लग सकता है। वहीं राजगढ़ सीट पर दिग्विजय सिंह की हार हो सकती है।

Advertisment
author-image
Ravi Singh
New Update
thesootr
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मध्य प्रदेश में हुए लोकसभा चुनाव की 29 लोकसभा सीटों के लिए एग्जिट पोल के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। कई दिग्गज नेता भी इस बार चुनाव मैदान में हैं। कहीं भाजपा को डर सता रहा तो कहीं कांग्रेस को अब देखना ये है की कौन कहाँ बाजी मार रहा है।

एमपी की सभी 29 लोकसभा सीटों पर कैसे हैं एग्जिट पोल

( Exit Poll ) के नतीजे यहां जानें:-  

Morena Exit Poll Results: मुरैना सीट पर भाजपा को जीत

एग्जिट पोल के मुताबिक, मुरैना सीट पर भाजपा के शिवमंगल सिंह तोमर को जीत मिल सकती है। शिवमंगल सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के करीबी हैं। कांग्रेस के सत्यपाल सिंह सिकरवार को हार मिल सकती है।

Betul Exit Poll Results: बैतूल में भाजपा को मिल सकती है जीत

एग्जिट पोल के मुताबिक बैतूल सीट पर भाजपा के दुर्गादास उइके को जीत मिल सकती है। कांग्रेस के रामू टेकाम को शिकस्त का सामना करना पड़ सकता है।

Hoshangabad Exit Poll Results: होशंगाबाद में दर्शन चौधरी की हो सकती है जीत

एग्जिट पोल के मुताबिक, होशंगाबाद संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी दर्शन चौधरी की जीत हो सकती है। चौधरी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा की हार हो सकती है।

Rewa Exit Poll Results: रीवा में जीत सकते हैं जनार्दन मिश्र

एग्जिट पोल के मुताबिक, रीवा सीट पर भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्र को जीत मिल सकती है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी नीलम अभय मिश्रा को हार का सामना करना पड़ सकता है। 

Satna Exit Poll Result 2024: गणेश सिंह की सकती है जीत

एग्जिट पोल के मुताबिक, सतना सीट से भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह को जीत मिल सकती है। गणेश सिंह बीते साल विधानसभा चुनाव हार गए थे। कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा को लोकसभा चुनाव में हार मिल सकती है।

Madhya Pradesh Exit Poll Result 2024: खजुराहो में विष्णु दत्त शर्मा की जीत

एग्जिट पोल के मुताबिक, खजुराहो सीट पर भाजपा प्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा की जीत हो सकती है। इंडी गठबंधन ने यहां से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मीरा यादव को मैदान में उतारा था, लेकिन उनका नामांकन पत्र रद्द हो गया था। अन्य प्रत्याशी यहां मैदान में थे।

Madhya Pradesh Exit Poll Result 2024: दमोह सीट पर एग्जिट पोल के नतीजे

एग्जिट पोल के मुताबिक, दमोह में भाजपा के राहुल सिंह लोधी जीत सकते हैं। साल 2018 में राहुल सिंह लोधी कांग्रेस विधायक रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह लोधी को शिकस्त मिल सकती है। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में तरवर सिंह लोधी हार गए थे।

Madhya Pradesh Exit Poll Result 2024: टीकमगढ़ में जीत सकते हैं वीरेंद्र खटीक

एग्जिट पोल के मुताबिक, टीकमगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार खटीक को जीत मिल सकती है। वे साल 1996 में पहली बार सांसद चुने गए। कांग्रेस प्रत्याशी पंकज अहिरवार की हार हो सकती है।

MP Exit Poll 2024 Result: छिंदवाड़ा सीट हार सकती है कांग्रेस

कई एग्जिट पोल रिपोर्ट में छिंदवाड़ा सीट को लेकर असमंजस की स्थिति बताई गई है। छिंदवाड़ा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ कांग्रेस प्रत्याशी है। यहां कांटे की टक्कर में नकुल नाथ को शिकस्त मिलने की संभावना है। भाजपा प्रत्याशी बंटी विवेक साहू को जीत मिलने की उम्मीद है।

Madhya Pradesh Exit Poll Result 2024: बालाघाट में भाजपा को मिल सकती है जीत

एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्यप्रदेश की बालाघाट सीट पर भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी को जीत मिल सकती है। भारती पारधी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक, बालाघाट सीट से सम्राट सिंह सरस्वार को शिकस्त मिल सकती है।

Mandla Lok Sabha Seat Exit Poll Results: मंडला में भाजपा को मिल सकती है शिकस्त

मंडला सीट पर भाजपा के फग्गन सिंह कुलस्ते की हार हो सकती है। एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार सिंह मरकाम को जीत मिल सकती है। फग्गन सिंह कुलस्ते विधानसभा चुनाव में भी हार गए थे।

MP Exit Poll Results: जबलपुर सीट पर कांग्रेस को शिकस्त, आशीष दुबे को मिलेगी जीत

तमाम एग्जिट पोल में जबलपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे को जीत मिलते हुए दिख रही है। आशीष दुबे 1990 से राजनीति में है। वे पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव को शिकस्त मिल सकती है।

MP Exit Poll Results: शहडोल सीट से भाजपा की हिमाद्री सिंह को मिलेगी जीत

एग्जिट पोल के मुताबिक, शहडोल सीट से भाजपा की हिमाद्री सिंह को जीत मिलेगी। हिमाद्री सिंह वर्तमान में भी सांसद हैं। कांग्रेस प्रत्याशी फुंदेलाल सिंह मार्को को हार मिल सकती है। मार्को 3 बार विधायक रह चुके हैं।

MP Exit Poll Results: सीधी सीट से जीत सकते हैं भाजपा के राजेश मिश्रा

सीधी लोकसभी सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेश मिश्रा को जीत मिल सकती है। एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल को हार मिल सकती है। कमलेश्वर पहले साल 2013 में पहली बार पहली बार विधायक बने थे और 2023 के विधानसभा चुनाव में हार गए।

Madhya Pradesh Exit Poll 2024: मप्र में फिर भाजपा का परचम

मध्य प्रदेश में भाजपा एक बार फिर साल 2019 की तरह की शानदार जीत हासिल कर सकती है। आज तक के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 28 से 29 सीट मिल सकती है। इंडी गठबंधन को 0 से 1 सीट मिलने का अनुमान है।

Madhya Pradesh Exit Poll Result 2024: न्यूज 24- टुडेज चाणक्य का एग्जिट पोल

न्यूज 24- टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा को सभी 29 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस को छिंदवाड़ा सीट पर भी हार का सामना करना पड़ सकता है।

MP Exit Poll 2024 Result: ABP सी वोटर का एग्जिट पोल

ABP-सी वोटर का एग्जिट पोल बताता है कि चुनाव नतीजों में मध्यप्रदेश में भाजपा को 26-28 सीटें मिल सकती है, वहीं कांग्रेस को 1-3 सीटें मिल सकती है।

MP Exit Poll Results: टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल, भाजपा करेगी क्लीन स्वीप

टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को सभी 29 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस को सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ सकता है।

LIVE MP Exit Poll Results 2024: ज्योतिरादित्य सिंधिया मिल सकती है शानदार जीत

 आज तक के एग्जिट पोल के मुताबिक, गुना सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को अच्छी बढ़त मिल सकती है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह को करारी हार का सामना करना पड़ सकता है। 

Madhya Pradesh Exit Poll 2024: भाजपा के वोट शेयर में 3 फीसदी की बढ़ोतरी

आज तक के एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा के वोट शेयर में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है। मप्र में भाजपा का वोट शेयर 61 फीसदी तक पहुंच गया है। वहीं इंडी गठबंधन की बात की जाए तो वोट शेयर में 2 फीसदी की गिरावट आई है। इंडी गठबंधन को सिर्फ 33 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं।

MP Exit Poll Results: मध्यप्रदेश में क्लीन स्वीप कर सकती है भाजपा

आज तक के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्यप्रदेश में भाजपा क्लीन स्वीप कर सकती है। भाजपा को 28 से 29 सीटें मिल सकती है। छिंदवाड़ा में भी नकुल नाथ को शिकस्त मिल सकती है। दिग्विजय सिंह को भी हार का सामना करना पड़ सकता है।

Madhya Pradesh Exit Poll 2024: छिंदवाड़ा में हार सकती है कांग्रेस, दिग्विजय को भी मिलेगी शिकस्त

इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में बताया गया है कि मध्य प्रदेश की 29 में से मंडला सीट छोड़कर शेष सभी पर भाजपा की जीत का अनुमान है। छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी नकुल नाथ की हार हो सकती है, वहीं राजगढ़ में दिग्विजय सिंह भी हार सकते हैं।

LIVE MP Exit Poll Results 2024: दो सबसे बड़ी बातें

 नकुल नाथ छिंदवाड़ा से हार सकते हैं

दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से हार का सामना करना पड़ सकता है। 

LIVE MP Exit Poll Results 2024: भाजपा को 29 में से 28 सीट का अनुमान

मध्य प्रदेश की कुल 29 लोकसभा सीटों में से भाजपा 28 पर जीत दर्ज कर सकती है। मंडला सीट पर भाजपा हार सकती है। छिंदवाड़ा सीट भी कांग्रेस हार सकती है। यहां नकुल नाथ कांग्रेस प्रत्याशी थे। 

Exit Poll Result 2024 शिवराज बोले, भाजपा अकेले जीतेगी 370 सीट

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि इंडी एलायंस वाले अभी भले ही जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन चुनाव नतीजे आने के बाद EVM में गड़बड़ी की बात करने लगेंगे। शिवराज ने कहा कि एनडीए गठबंधन 400 सीटों को पार करेगा।

LIVE MP Exit Poll Results 2024: केरल में कांग्रेस को भारी बढ़त

 केरल की 20 में से कांग्रेस 17 सीट जीत सकती है। राहुल गांधी वायनाड सीट जीत रहे हैं। भाजपा को केरल में तीन सीट मिल सकती है। 

MP Exit Poll Results: मप्र में बीते लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत

मध्य प्रदेश में बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा को 58 फीसदी वोट मिले थे। कांग्रेस को 34.50 फीसदी वोट मिले थे। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी को 2.38 फीसदी मिले थे।

MP Exit Poll Results: छिंदवाड़ा सीट पर सभी की निगाहें

एग्जिट पोल में छिंदवाड़ा सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। बीते लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने इस एकमात्र सीट पर जीत हासिल की थी। इस बार छिंदवाड़ा सीट पर कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ का मुकाबला भाजपा के विवेक बंटी साहू से है।

LIVE MP Exit Poll Results 2024: मंदसौर सीट का मुकाबला

मध्य प्रदेश की मंदसौर लोकसभा सीट पर भाजपा के सुधीर गुप्ता का मुकाबला कांग्रेस के दिलीप सिंह गुर्जर से है।

Madhya Pradesh Exit Poll Results 2024 LIVE News Updates In Hindi: नकुलनाथ का क्या होगा

मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट कांग्रेस के लिए बहुत खास है। पूर्व सीएम कमल नाथ के बेटे नकुलनाथ के सामने यहां भाजपा के बंटी कुमार साहू मैदान में हैं। 

LIVE MP Exit Poll Results 2024: इंदौर के ड्रामे पर रही देश की नजर

इंदौर में शंकर ललवानी भाजपा प्रत्याशी थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने ऐनवक्त पर नामांकन वापस लेकर सबको हैरत में डाल दिया था। कांग्रेस की गैरमौजूदगी में ललवानी की जीत तय मानी जा रही है। 

Madhya Pradesh Exit Poll 2024: पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में कम वोटिंग

मध्य प्रदेश में इस बार चार चरणों में मतदान के दौरान बीते लोकसभा चुनाव की तुलना में कम मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार 29 लोकसभा सीटों पर 66.87 फीसदी मतदान हुआ है, वहीं साल 2019 के लोकसभा चुनाव में 71.16 फीसदी मतदान हुआ था।

thesootr links

 सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

नकुल नाथ दिग्विजय सिंह LIVE MP Exit Poll Results 2024 Madhya Pradesh Exit Poll 2024 exit poll