कांग्रेस बीते चुनाव में 47927 वोट कम लाकर भी आ गई थी सत्ता में, बीजेपी के कैलाश विजयवर्गीय का क्या हैं सत्ता का अंकगणित

The Sootr | Nov 20, 2023, 24:00 IST
Share
कांग्रेस बीते चुनाव में 47927 वोट कम लाकर भी आ गई थी सत्ता में, बीजेपी के कैलाश विजयवर्गीय का क्या हैं सत्ता का अंकगणित
कांग्रेस बीते चुनाव में 47927 वोट कम लाकर भी आ गई थी सत्ता में, बीजेपी के कैलाश विजयवर्गीय का क्या हैं सत्ता का अंकगणित

मप्र विधानसभा की 230 सीटों में 116 सीट जीतने का जादुई आंकड़ा पाने का आखिर वोट गणित क्या है? सबसे बड़ा सवाल इसी बात पर है।

संजय गुप्ता, INDORE. मप्र विधानसभा की 230 सीटों में 116 सीट जीतने का जादुई आंकड़ा पाने का आखिर वोट गणित क्या है? सबसे बड़ा सवाल इसी बात पर है। मजे की बात ये है कि साल 2018 के चुनावी वोट गणित को देखें तो सबसे ज्यादा वोट पाने के बाद भी सत्ता में आने की गारंटी नहीं है। बीते चुनाव में कांग्रेस को बीजेपी से 47927 वोट कम मिले थे, प्रतिशत में बात करें तो 0.13 फीसदी कम। इसके बाद भी कांग्रेस को 114 और बीजेपी को 109 सीट मिली थी। इसकी मुख्य वजह थी बीजेपी के दस प्रत्याशी ऐसे थे जिन्हें अपनी विधानसभा में एक से डेढ़ लाख तक वोट मिले थे वहीं कांग्रेस में यह संख्या सात थी। यानि बीजेपी के प्रत्याशी जहां जीते वहां उनकी जीत भारी मार्जिन से थी और कांग्रेस ने नजदीकी जीत ज्यादा हासिल की।

इस बार देखते हैं क्या रहा वोट गणित 2023 का

कुल मतदाता 5.60 करोड़। इसमें पुरूष 2.87 करोड़ और महिला 2.72 करोड़। वोट डले 77.15 फीसदी यानि 4.31 करोड़।

  • इसमें पुरूष वोटिंग 78.21 फीसदी यानि 2.25 करोड़
  • इसमें महिला वोटिंग 76.03 फीसदी यानि 2.06 करोड़
  • साल 2018 का वोट गणित यह था

साल 2018 में कुल मतदाता 5.04 करोड़ थे, इसमें पुरूष 2.63 करोड़ और महिला 2.41 करोड़ थी। इसमें से 3.82 करोड ने वोट डाले। वोट प्रतिशत 75.63 फीसदी।

  • इसमें पुरूष वोटिंग - 75.84 फीसदी यानि करीब 2 करोड़
  • इसमें महिला वोटिंग - 74.03 फीसदी यानि करीब 1.80 करोड़

कितने वोट बढ़े बीते चुनाव की तुलना में - कुल, पुरूष और महिलाओं के…

साल 2023 में डले वोट और साल 2018 में डले वोटों की तुलना करें तो

  • साल 2018 की तुलना में कुल मतदाता संख्या 56 लाख करीब बढ़ गई। इसमें पुरूष 24 लाख और महिला मतदाता 31 लाख बढ़ गई।
  • वहीं बीते चुनाव की तुलना में करीब 49 लाख वोट इस बार अधिक डाले गए हैं
  • इसमें बीते चुनाव 2018 की तुलना में इस बार 2023 में 25 लाख अधिक पुरूष मतदाताओं ने वोट डाले और वहीं 26 लाख अधिक महिला मतदाताओं ने वोट डाले। यानि करीब-करीब मामला बराबर है।

1.76 करोड़ पाने पर ही खुलेंगे सत्ता के द्वार

बीते चुनाव 2018 में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर थी और इस बार भी कयास इसी बात के हैं। तब 41 फीसदी वोट एक मानक था, यानि कुल वोटों में से इतना हिस्सा तो सत्ता बनाने के लिए चाहिए ही। यानि 4.31 करोड़ में से किसी भी दल को 1.76 करोड़ वोट चाहिए होंगे।

  • साल 2018 के चुनाव में बीजेपी को वोट - बीजेपी को 3.82 करोड़ में से 1.56 करोड़ वोट यानि 41.02 फीसदी मिले थे और 109 सीट मिली थी।
  • साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस को वोट - कांग्रेस को इसमें से 1.55 करोड़ वोट मिले थे (बीजेपी से 47927 कम) और उसे 40.89 फीसदी वोट मिले थे और 114 सीट मिली थी।
  • साल 2013 में - बीजेपी को डले हुए 3.39 करोड़ वोट में से 44.88 फीसदी वोट यानि 1.51 करोड वोट मिले थे और 165 सीट हासिल हुई थी, वहां कांग्रेस को महज 36.38 फीसदी वोट यानि 1.25 करोड़ वोट मिले और 58 सीट पर सिमट गई थी।

कैलाश विजयवर्गीय बोल रहे एक करोड़ महिला देंगी हमें वोट

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर विधानसभा एक के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय डेढ़ करोड़ का वोट गणित बता रहे हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में 1.37 करोड़ महिलाएं लाड़ली बहना स्कीम में हैं। हमे महिलाओं के एक करोड़ वोट मिलेंगे और यदि पुरूषों के 50 लाख वोट भी मिले तो हम डेढ़ करोड़ में आसानी से सरकार बना लेंगे। बाकी हमने गरीब कल्याण की योजनाएं चलाई और विकास काम भी डबल ईंजन सरकार में काफी हुए हैं। यदि महिला एक करोड़ नहीं 75 लाख भी आती है तो भी 140 सीट लाकर सरकार बना लेंगे।

Tags:
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Madhya Pradesh Assembly Elections 2023
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  • what was the vote math of 2023
  • 77.15 percent votes cast
  • क्या रहा 2023 का वोट गणित
  • 77.15 फीसदी वोट डले
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती