परमार दंपति के बच्चों का पालन-पोषण करेगी कांग्रेस, नेताओं ने किया वादा

Vikram Jain | Dec 16, 2024, 22:20 IST
Share
Congress leader meets children of Sehore Parmar couple suicide case
Congress leader meets children of Sehore Parmar couple suicide case

ED की कार्रवाई के बाद परमार दंपति आत्महत्या के मामले में सियासत गरमा गई है। जबकि ED को भी निशाने पर लिया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने परमार दंपति की मौत पर शोक व्यक्त किया और उनके बच्चों से मुलाकात करने की।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के सीहोर में ED की कार्रवाई के बाद कारोबारी मनोज परमार और इनकी पत्नी नेहा की आत्महत्या के बाद बवाल मचा हुआ है। परमार दंपति सुसाइड केस में सियासत जारी है। मामले को लेकर कांग्रेस बीजेपी और ED (प्रवर्तन निदेशालय) पर हमलावर बनी हुई है। इसी के साथ कांग्रेस के नेता मनोज परमार के गांव हरसपुर पहुंचे रहे हैं। सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा, राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा हरसपुर गांव पहुंचे और परमार दंपति के बच्चों से मुलाकात की। साथ ही परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया।

बच्चों के साथ खड़ी है कांग्रेस

कांग्रेस नेताओं ने मनोज परमार और नेहा परमार की मृत्यु पर शोक जताते हुए बच्चों को सांत्वना दी। नेताओं ने कहा कि अब इन बच्चों के साथ कांग्रेस खड़ी है। कांग्रेस नेताओं ने यह आश्वासन दिया कि पार्टी पीड़ित बच्चों के साथ पूरी तरह से खड़ी है और उनकी पढ़ाई तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में मदद करेगी।

राहुल गांधी ने की बच्चों से बातचीत

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने बच्चों से बातचीत की है, और हमें बच्चों की सभी प्रकार से मदद के लिए निर्देश दिए हैं। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र ने कहा, इन बच्चों के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी उठाएगी। उन्होंने आगे कहा कि परमार दंपति को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस हर संभव मदद करेगी।

भंवर जितेंद्र ने बीजेपी पर साधा निशाना

राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के नेता असंवेदनशील हैं। उन्होंने हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा के विधानसभा क्षेत्र में यह बड़ी घटना हुई है, इसके बाद भी मंत्री वर्मा अभी तक पीड़ित परिवार और बच्चों से मुलाकात करने और सांत्वना देने नहीं पहुंचे हैं। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने ईडी की कार्रवाई और सुसाइड केस में बीजेपी सरकार निशाना साधा। साथ ही कहा कि बीजेपी की सरकार के तहत इस तरह के केस में तेजी से बढ़ रहे हैं।

बच्चों की गुल्लक बन चुकी थी चर्चा का विषय

बता दें कि परमार परिवार के ये वही बच्चे हैं जिन्होंने अपनी पॉकेट मनी बचाकर राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक गुल्लक भेंट की थी। उस समय, इन बच्चों की "गुल्लक टीम" के रूप में पहचान बनी और उनका नाम देशभर में चर्चित हो गया था। कांग्रेस नेताओं ने इस संदर्भ में भी बच्चों से बात की और उन्हें यह आश्वासन दिया कि पार्टी उनके साथ खड़ी है और हर मुश्किल में उनकी मदद करेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कांग्रेस
  • सीहोर न्यूज
  • जीतू पटवारी
  • मध्य प्रदेश
  • कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह
  • मनोज परमार सुसाइड केस
  • परमार दंपति आत्महत्या मामला
  • मनोज परमार केस
  • कांग्रेस ने किया समर्थन
  • कांग्रेस करेगी मदद
  • बच्चों का भरण-पोषण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा