राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा वाले छह जिलों में केवल पांच सीट पर सिमटी कांग्रेस, मालवा-निमाड़ के सात जिलों में कांग्रेस हुई जीरो

Pratibha Rana | Dec 05, 2023, 24:00 IST
Share
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा वाले छह जिलों में केवल पांच सीट पर सिमटी कांग्रेस, मालवा-निमाड़ के सात जिलों में कांग्रेस हुई जीरो
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा वाले छह जिलों में केवल पांच सीट पर सिमटी कांग्रेस, मालवा-निमाड़ के सात जिलों में कांग्रेस हुई जीरो

विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने जहां प्रचार किया वहां की सीटें निपट गई। चाहे सांवेर हो या कालापीपल।

संजय गुप्ता, INDORE. विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने जहां प्रचार किया वहां की सीटें निपट गई। चाहे सांवेर हो या कालापीपल। चुनाव के एक साल पहले मालवा-निमाड़ में राहुल गांधी की भारत जोड़ यात्रा निकली थी, यहां छह जिलों से यह यात्रा निकली थी, जहां 30 विधानसभा सीट है। लेकिन यहां से कांग्रेस को केवल पांच सीट ही हासिल हुई और 25 सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की। वहीं मालवा-निमाड़ के 15 में से सात जिलों में कांग्रेस जीरो हो गई। वहीं रीजन की 66 में से कांग्रेस के पास केवल 18 सीट आई और एक अन्य के खाते में गई, बीजेपी को 47 सीट हासिल हुई।

यात्रा यहां से निकली थी

भारत जोड़ो यात्रा लेकर राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में 23 नवंबर को बुरहानपुर से प्रवेश किया था। इसके बाद यात्रा 24 नवंबर की सुबह खंडवा पहुंची। सनावद होते हुए 25 नवंबर को खरगोन पहुंची। इसके बाद 26 नवंबर को यात्रा खरगोन से निकलकर इंदौर जिले में आई। 27 नवंबर को यात्रा महू से चलकर, राऊ होते हुए इंदौर में आई। यहां से उज्जैन होते हुए यात्रा ने आगर-मालवा और राजस्थान में प्रवेश किया था। हालांकि कर्नाटक में इस यात्रा का असर दिखा था और चुनाव में कांग्रेस वहां सत्ता में लौटी थी।

इन जिलों से निकली यात्रा और इतनी सीट पर सिमटी कांग्रेस

  • बुरहानपुर- यहां दो सीट है, लेकिन बुरहानपुर और नेपानगर दोनों पर ही बीजेपी ने जीत दर्ज की। बीते चुनाव में यहा बीजेपी जीरो थी, एक कांग्रेस और एक निर्दलीय पास थी।
  • खंडवा- यहां पर चार सीट है, यहां कांग्रेस का खाता नहीं खुला। दो आदिवासी सीट सहित सभी चारों सीट बीजेपी के खाते में गई। जबकि 2018 में यहां कांग्रेस के पास एक मांधाता सीट थी।
  • खरगोन- यह कांग्रेस का गढ था, यहां की छह में से कांग्रेस ने 2018 में पांच सीट जीती और एक निर्दलीय के पास थी, यहां बीजेपी जीरो थी। लेकिन इस चुनाव में यहां बीजेपी ने चार सीट जीती।
  • इंदौर- यहां की नौ सीट में साल 2018 में कांग्रेस के पास चार सीट थी, लेकिन इस बार 33 साल बाद कांग्रेस जीरो हुई है।
  • उज्जैन- यहां पर बीजेपी सात में से पांच सीट पर जीत दर्ज की और केवल दो सीट कांग्रेस के खाते में गई। साल 2018 चुनाव में कांग्रेस ने चार सीट जीती थी।
  • आगर-मालवा- यहां दो सीट है, इसमें एक सीट कांग्रेस को मिली और एक बीजेपी के खाते में गई।

यात्रा में जुड़े नेता भी नहीं बचा सके सीट

भारत जोड़ो यात्रा की मालवा-निमाड़ में व्यवस्था संभालने वाले कांग्रेस के विधायकों में शामिल जीतू पटवारी, संजय शुक्ला, विशाल पटेल, विजयलक्ष्मी साधौ, सुरेंद्र सिंह शेरा, विपिन वानखेड़े, रामलाल मालवीय, रवि जोशी, झूमा सोलंकी और सज्जन सिंह वर्मा भी चुनाव हार गए।

मालवा-निमाड़ के 15 में 7 जिलों में कांग्रेस जीरो

मालवा-निमाड़ में इंदौर-उज्जैन संभाग के 15 जिले शामिल है। इसमें से कांग्रेस सात जिलों में जीरो पर आ गई है। इंदौर की नौ सीट, देवास की पांच, शाजापुर की तीन, बुरहापुर की दो, खंडवा की चार, रतलाम की पांच में से चार (यहां एक सीट सैलाना भारत आदिवासी पार्टी ने जीती है) और नीमच की तीन सीट सभी बीजेपी ने हासिल कर कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। इन जिलों में 28 सीट थी, जिसमें बीजेपी 27, एक अन्य और कांग्रेस जीरो पर रही।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Assembly elections 2023
  • विधानसभा चुनाव 2023
  • Rahul-Priyanka campaign in elections
  • Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra
  • चुनाव में राहुल-प्रियंका का प्रचार
  • राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती