कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत को सीएम मोहन यादव बीजेपी में करेंगे शामिल
Marut raj | Apr 29, 2024, 19:07 IST
Congress MLA Ramniwas Rawat joins BJP CM Mohan Yadav will get Congress MLA Ramniwas Rawat to join BJP द सूत्र
श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से 6 बार के विधायक रामनिवास रावत कल यानी मंगलवार 30 अप्रैल को बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद रावत को सीएम मोहन यादव सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है।
CM Mohan Yadav will get Congress MLA Ramniwas Rawat to join BJP
भोपाल. लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस को झटके लगना बंद नहीं हो रहे हैं। इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम के बीजेपी में शामिल ( Congress MLA Ramniwas Rawat joins BJP ) होने के बाद अब एक और झटका लगने जा रहा है। कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। रावत मंगलवार को सीएम मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के समक्ष बीजेपी की सदस्यता लेंगे। रामनिवास रावत श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से 6 बार के विधायक हैं।
पीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष रहे हैं रावत
रामनिवास रावत श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। वे अब तक 6वीं बार के विधायक हैं और बड़े ओबीसी नेता माने जाते हैं। रामनिवास रावत मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ( BJP State President VD Sharma ) ने रामनिवास रावत के बीजेपी में शामिल होने की पुष्टि की है।
सिकरवार को टिकट देने से नाराज
बताया जा रहा है कि रामनिवास रावत मुरैना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार नीटू को टिकट दे दिया। इसके बाद वे कांग्रेस से नाराज हो गए थे। 25 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी के मुरैना दौरे के वक्त उनके बीजेपी में शामिल होने की खबरें आने लगीं। इसके बाद आनन-फानन में राहुल गांधी ने उनसे टेलीफोनिक चर्चा की थी। राहुल के आश्वासन पर कहा गया कि वे मान गए हैं और बीजेपी में शामिल नहीं होंगे।
पीएम मोदी के प्रोग्राम में इसलिए नहीं हो पाए थे शामिल
रामनिवास रावत 25 अप्रैल को मुरैना में पीएम मोदी की जनसभा के दौरान बीजेपी में शामिल होने वाले थे। सूत्रों की मानें तो रामनिवास रावत ने बीजेपी नेताओं के सामने यह शर्त रखी थी कि अमित शाह से उनकी मीटिंग या बातचीत कराई जाए। लेकिन, अमित शाह से उनकी चर्चा नहीं हो पाई थी। इसके चलते उन्होंने बीजेपी ज्वॉइन नहीं की थी।
राज्य सरकार में बन सकते हैं मंत्री
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रामनिवास रावत को लोकसभा चुनाव के बाद मप्र की मोहन कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। रामनिवास रावत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Union Minister Jyotiraditya Scindia ) के करीबी माने जाते हैं हाल ही में उन्हें सिंधिया ने भी भरपूर सम्मान देने का भरोसा दिया है।
डांगी पर आरोप सही, चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति पर बदले अफसर, अब IPS पारुल माथुर रखेंगी पक्ष
By VINAY VERMA
नक्सल खत्म हुआ, अब निशानियां मिटाएंगे, अमित शाह बोले, कांग्रेस ने बस्तर को कुछ नहीं दिया
By Arun Tiwari
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें...जबलपुर से इंदौर तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, MP SI भर्ती में फॉर्म भरने का फिर मिला मौका
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ के तीन राज्य सेवा अफसर बने IAS, केंद्र ने जारी किया आदेश, 2025 की रिक्तियों के आधार पर मिला कैडर
By VINAY VERMA
गरबे में नशा: इंदौर पुलिस ने विजनयगर के सजनप्रभा में हो रहे रास रात्रि गरबा को किया सील
By Sanjay Gupta
MP SI भर्ती: हाई कोर्ट के आदेश पर ESB ने फिर खोला पोर्टल, 20 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म
By Neel Tiwari
CG Top News : सड़क हादसे में पूर्व मंत्री के भाई समेत 3 की मौत, कोल स्कैम में कांग्रेस नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, दिवाली पर स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी
By Umeshwari Baghel