युकां के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु चिब के स्वागत में धक्कामुक्की
Sanjay Gupta | Nov 26, 2024, 21:58 IST
एयरपोर्ट पर
कांग्रेस युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु चिब इंदौर आए। उनके स्वागत में इंदौर एयरपोर्ट पर काफी हंगामा हुआ। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
Indore : कांग्रेस युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु चिब के स्वागत के लिए मंगलवार 26 नवंबर को इंदौर एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा हुआ। इससे यात्रियों की भारी फजीहत हुई। यात्रियों को एय़रपोर्ट में प्रवेश करने और बाहर आने से लेकर पार्किंग में कार, टैक्सी तक जाने के लिए लंबे समय तक जूझना पड़ा।
यात्रियों की फजीहत को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला और वहां जमे कांग्रेसियों को बाहर किया। उन्हें प्रवेश और बाहर आने वाले द्वार के पास से हटाया गया। कुछ कांग्रेसी अड़ गए तो उन्हें धक्का देकर बाहर किया गया। इसके बाद यात्रियों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि इंदौर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि हमने स्थिति को संभाला हुआ था और हालत ठीक थे। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ता हाथों में पोस्टर, बैनर लेकर एयरपोर्ट पहुंच गए थे।
चिब शाजापुर में निकलने वाली यात्रा में शामिल होंगे। वहां मशाल यात्रा निकलेगी। फिर रात में शाजापुर से रिटर्न इंदौर आएंगे। वह इंदौर विश्राम के बाद उज्जैन महाकाल के दर्शन कर जाएंगे। फिर इंदौर आकर थोड़ा रूककर मुंबई के लिए रवाना होंगे। मशाल यात्रा किसानों के हित में निकाल जा रही है।जिसमें बिजली व खाद को लेकर मुद्दा उठाया जाएगा। साथ ही रोजगार भी मुद्दा रहेगा।
जम्मू कश्मीर के चिब हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। इस दौड़ में मप्र से भी विक्रांत भूरिया दावेदार थे साथ ही विपिन वानखेड़े, मितेंद्र दर्शन की भी दावेदारी थी, लेकिन आखिर में राहुल गांधी ने चिब को चुना।
उधर बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने इसे लेकर कहा कि- ख़ुद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा कहते है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस सत्ता में नहीं है लेकिन यहाँ के नेता अभी भी सत्ता जैसा अहंकार ही पाले हुए है...मध्य प्रदेश के इंदौर में यूरेशियम ग्रुप की ईएजी प्लेनरी बैठक हो रही है , जिसके तहत विश्व भर के मेहमान यहाँ आए हुए है....जो हमारी संस्कृति , परंपरा , स्वच्छता को निहार रहे है...
शहर में विभिन्न स्थानों पर पलक - पावड़े बिछाकर उनका स्वागत हो रहा है लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के गृह नगर इंदौर में कांग्रेसी संस्कृति उसको पलीता लगाने में कहीं भी पीछे नहीं है...युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नगर आगमन पर आज विमानतल पर कांग्रेसियों ने जमकर उत्पात मचाया , खूब अव्यवस्था फैलायी , आपस में खूब झगड़े....नारेबाजी , हुल्लड़ , अव्यवस्था से यात्रियों को खूब परेशान किया...इंसान तो दूर जानवर भी इनकी हरकतों से परेशान दिखे... उनको कोई फ़र्क़ नहीं कि विदेशी मेहमान हमारे शहर के बारे में क्या सोचेंगे , हमारे शहर की छवि ख़राब होगी...
सलूजा ने य़ह भी कहा कि युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इंदौर आगमन पर , इंदौर विमानतल पर उन्हें अपने वाहन में बैठाने को लेकर जीतू पटवारी समर्थक युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और दिग्विजय सिंह समर्थक विपिन वानखेड़े आपस में भिड़ गए....काफ़ी ज़ोर आज़माइश चली...परेशान होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तीसरी कार में बैठ गए लेकिन स्टेयरिंग वानखेड़े ने हथिया लिया और पटवारी समर्थक युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मुंह ताकते रह गए।
पुलिस ने धक्के देकर किया बाहर
इसके बाद रवाना हुए शाजापुर
हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं
बीजेपी प्रवक्ता ने कसा तंज
शहर में विभिन्न स्थानों पर पलक - पावड़े बिछाकर उनका स्वागत हो रहा है लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के गृह नगर इंदौर में कांग्रेसी संस्कृति उसको पलीता लगाने में कहीं भी पीछे नहीं है...युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नगर आगमन पर आज विमानतल पर कांग्रेसियों ने जमकर उत्पात मचाया , खूब अव्यवस्था फैलायी , आपस में खूब झगड़े....नारेबाजी , हुल्लड़ , अव्यवस्था से यात्रियों को खूब परेशान किया...इंसान तो दूर जानवर भी इनकी हरकतों से परेशान दिखे... उनको कोई फ़र्क़ नहीं कि विदेशी मेहमान हमारे शहर के बारे में क्या सोचेंगे , हमारे शहर की छवि ख़राब होगी...
पदाधिकारियों के बीच विवाद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग