कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत इंदौर में बोलीं- भागीरथपुरा पर हाथ जोड़कर माफी मांगे सरकार

Sanjay Gupta | Feb 04, 2026, 16:12 IST
supriya shrinat indore
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 32 मौतें हुईं हैं। कांग्रेस इस मामले को लेकर लगातार सक्रिय है। कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने इंदौर पहुंचकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला।

News in Short

  • इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 32 मौतें हुईं।
  • कांग्रेस नेताओं ने सरकार को निशाने पर लिया।
  • सुप्रिया श्रीनेत ने सरकार से माफी की मांग की।
  • श्रीनेत ने हत्या के आरोप लगाए और मुआवजा मांगा।
  • कांग्रेस ने लगातार धरने और न्याय यात्रा जारी रखी।

News in Detail

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई 32 मौतों का मामला कांग्रेस लगातार गरम कर रही है। कांग्रेस की न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी के दौरे के बाद, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने इंदौर में धरने दिए। अब राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत भी इंदौर पहुंची हैं। बुधवार 4 फरवरी को उन्होंने इस मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरा।



supriya-shrinat-indore


ये भी पढ़ें...इंदौर भागीरथपुरा कांड पर कांग्रेस का फिर धरना, एक करोड़ मुआवजे और जिम्मेदारों पर केस की मांग



ये भी पढ़ें...भागीरथपुरा कांड: दूषित पानी से 31वीं मौत, 21 दिन से थे वेंटिलेटर पर



सरकार को हाथ जोड़कर माफी मांगना चाहिए

श्रीनेत ने कहा कि सरकार को इस मामले में हाथ जोड़कर माफी मांगना चाहिए। वहीं जिम्मेदारों को इस्तीफा देना चाहिए या फिर सरकार को ले लेना चाहिए। साथ ही जिम्मेदारों पर हत्या का केस होना चाहिए। यह पूरी तरह से प्रायोजित हत्या है, क्योंकि सरकार ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई और पीने के लिए साफ पानी तक नहीं दे सकी। साथ ही उन्होंने पीड़ितों को एक-एक करोड़ मुआवजे की बात फिर उठाई।



supriya-shrinat-indore


ये भी पढ़ें...भागीरथपुरा कांड : इंदौर में दूषित पानी से 30वीं मौत, मचा हड़कंप



शमशान के रजिस्टर छिपाने से मौत नहीं छिपेगी

श्रीनेत ने कहा कि मौतों के आंकड़े छिपाए जा रहे हैं। लेकिन शमशान के रजिस्टर छिपाने से मौत नहीं छिप जाएगी। लोग अस्पताल में भर्ती है। वेंटिलेटर पर है और उनके किडनी, लीवर खराब हो रहे हैं, मौत हो रही है, यह सच्चाई है। इसे कैसे छिपाएंगे।



जल जीवन मिशन का 67 हजार करोड़ का बजट था, लेकिन केवल 10 हजार करोड़ ही खर्च हुए। यह राशि खर्च की जाती तो शायद साफ पानी मिल जाता और मौत नहीं होती। प्रेस कांफ्रेस में शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े भी थे। इसके पहले वह युवक कांग्रेस अध्यक्ष दौलत पटेल द्वारा की जा रही न्याय यात्रा में भी शामिल हुई।



supriya-shrinat-indore


ये भी पढ़ें...इंदौर भागीरथपुरा कांड पर कांग्रेस का फिर धरना, एक करोड़ मुआवजे और जिम्मेदारों पर केस की मांग



कांग्रेस लगातार हमलावर

इस मामले में कांग्रेस लगातार हमला कर रही है। कांग्रेस ने इस घटना के बाद न्याय यात्रा निकाली। इसके बाद राहुल गांधी का दौरा हुआ, फिर धरना भी किया गया। साथ ही बड़े नेताओं का इंदौर आना और लगातार हमला करना जारी है।





Tags:
  • राहुल गांधी
  • इंदौर
  • अलका लांबा
  • सुप्रिया श्रीनेत
  • भागीरथपुरा कांड
  • भागीरथपुरा