/sootr/media/media_files/2026/02/03/congress-protest-again-on-indore-bhagirathpura-incident-2026-02-03-20-04-06.jpg)
Photograph: (the sootr)
NEWS IN SHORT
- कांग्रेस ने 32 मौतों के बाद पीड़ितों को मुआवजा और नौकरी की मांग की।
- प्रदर्शन में जीतू पटवारी, सज्जन सिंह वर्मा और अन्य नेता शामिल हुए।
- बीजेपी और महापौर के खिलाफ नारेबाजी की गई।
- राहुल गांधी ने परिवारों से मुलाकात की, राहत राशि दी।
- हाईकोर्ट ने जांच आयोग गठित कर एक माह में रिपोर्ट देने का आदेश दिया।
NEWS IN DETAIL
INDORE. इंदौर भागीरथपुरा में दूषित पानी से 32 की मौत हो चुकी है। इस मामले में एक बार फिर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। राजबाड़ा पर धरना दिया गया। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ ही पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा व अन्य कांग्रेसजन शामिल हुए।
कांग्रेस ने फिर दोहराई अपनी मांगें
कांग्रेस ने इस धरने में एक बार फिर अपनी मांगे दोहराई है। कांग्रेस ने कहा कि पीडितों को एक-एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए, घरवालों को सरकारी नौकरी दी जाए, जिम्मेदारों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज हो। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी, महापौर के खिलाफ नारे लगाए गए। प्रदर्शन के दौरान शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे व अन्य नेता भी शामिल रहे।
यह खबरें भी पढ़ें..
भागीरथपुरा कांड: दूषित पानी से 31वीं मौत, 21 दिन से थे वेंटिलेटर पर
भागीरथपुरा कांड पर हाईकोर्ट ने पूर्व जज सुशील कुमार गुप्ता का जांच कमीशन बनाया
कांग्रेस लगातार हमला बोल रही है
- इस मामले में कांग्रेस लगातार हमलावर रही है। इसके लिए पहले बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक न्याय यात्रा निकाली जा चुकी है
- फिर 17 जनवरी को राहुल गांधी ने भागीरथपुरा का दौरा किया और परिजनों से मुलाकात की। वहीं कांग्रेस ने 1.50-1.50 लाख की राहत राशि दी
- वहीं राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने भी इंदौर में दोषियों पर हत्या का केस दर्जक करने की मांग की
- नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर में जगह-जग दौरा कर वाटर आडिट किया और बताया कि पानी दूषित ही रहा है
राज्यसभा में भी उठ चुका मुद्दा
कांग्रेस ने यह मुद्दा राष्ट्रीय बनाने में कोई कसर नहीं रखी है। एक ओर जहां राहुल गांधी इंदौर आए थे, वहीं अब राज्यसभा में भी सवाल पूछे गए। सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रमोद तिवारी द्वारा भी इस संबंध में सवाल पूछे गए हैं।
इधर इस केस को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिकाएं चल रही है जिसमें हाईकोर्ट ने आदेश जारी कर पूर्व जज की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच कमीशन गठित कर दिया है। जो एक माह में अंतरिम रिपोर्ट देगा। इसमें इस घटना के कारणों की जांच, मौतों की असली संख्या, मुआवजे की उचित राशि के साथ ही जिम्मेदारों को भी चिन्हित करने का काम होगा।
कांग्रेस ने पानी की जांच के लिए रथ किया रवाना
पटवारी ने इस मौके पर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष चिंटू चौकसे को यह जिम्मेदारी दी है कि अब दो गाड़ी निकाल कर हर दिन हर वार्ड में पानी की जांच करो। साथ ही इस जांच की रिपोर्ट को सार्वजनिक करों, जिससे जनता को यह मालूम पड़ सके कि जो पानी उन्हें दिया जा रहा है वह कितना शुद्ध है। धरना में ही शुद्ध जल परीक्षण रथ का शुभारंभ किया गया ।
इंदौर में पानी पीने से डर लगता है
धरना स्थल पर इंदौर संभाग की प्रभारी उषा नायडू ने कहा कि अब तो इंदौर में पानी पीने में भी डर लगता है। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कहा कि हर जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए। इस धरने में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में भागीरथपुरा के लोग भी पहुंचे थे।
प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी कार्रवाई और इस्तीफे की मांग की। इस हादसे में अपने मासूम बेटे को खोने वाली महिला ने कहा कि जीवन अनमोल होता है उसका कोई मूल्य नहीं होता है। मन्नतों के बाद हमें बेटा हुआ था। इस घटना ने वह बेटा हमसे छीन लिया।
यह सभी नेता रहे उपस्थित
आयोजन में शहर संगठन प्रभारी लियाकत शाह, अभिषेक ठक्कर, पंडित कृपा शंकर शुक्ला, सुरेश मिंडा, गिरधर नागर, विनय बाकलीवाल, अमन बजाज, प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया, देवेंद्र सिंह यादव, सच सलूजा, रमेश यादव उस्ताद, पार्षद राजू भदौरिया, कुणाल सोलंकी, सीमा सोलंकी, अंसार अंसारी, रफीक खान, अनवर दस्तक, संतोष गौतम, महक चिंकी नागर, कपिल सोनकर, डॉ अमीनुल खान सूरी,सरफराज अंसारी, दौलत पटेल, संजय बाकलीवाल, धर्मेंद्र गेंदर, शशि हाड़ा, शैलू सेन, अभिषेक करोसिया, भरत जिनवाल, विशाल चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।
यह खबरें भी पढ़ें..
भागीरथपुरा कांड : इंदौर से शुरू होगी युकां की जन अधिकार न्याय यात्रा
लोकसभा में फिर हंगामा, स्पीकर पर कागज फेंकने के आरोप में 8 सांसद सस्पेंड
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us