लोकसभा में फिर हंगामा, स्पीकर पर कागज फेंकने के आरोप में 8 सांसद सस्पेंड

Anjali Dwivedi | Feb 03, 2026, 18:58 IST
Share
lok sabha hungama rahul gandhi 8 mp suspended
lok sabha hungama rahul gandhi 8 mp suspended

लोकसभा में राहुल गांधी के संबोधन के दौरान भारी बवाल हुआ। स्पीकर पर कागज फेंकने के आरोप में आठ विपक्षी सांसदों को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया। सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित है।

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। मंगलवार, 3 फरवरी को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण पर विवाद बढ़ गया और विपक्षी सांसदों ने सदन की मर्यादा को ताक पर रख दिया गया। सांसदों ने स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज उछाले। हंगामा इतना बढ़ा कि आठ सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

सदन में आज क्या हुआ

कार्यवाही के दौरान विपक्षी सांसदों ने जमकर नारेबाजी की। शोर-शराबे के बीच सदन की गरिमा को ठेस पहुंची। कुछ सदस्यों ने अचानक कागज के टुकड़े हवा में उछाले और ये टुकड़े सीधे पीठासीन अधिकारी की मेज तक पहुंच गए। इस व्यवहार पर आसन ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। दिनभर चले हंगामे के कारण सदन कई बार रुका और अंत में आठ सांसद निलंबित किए गए।

विवाद की शुरुआत तब हुई जब पीठासीन अधिकारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बोलने की अनुमति नहीं दी और अगले वक्ता का नाम ले लिया। इस पर विपक्षी दलों ने विरोध जताया। समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस समेत कई अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने भी बोलने से इनकार कर दिया, जिससे सदन में तनाव और बढ़ गया।

नाराज विपक्षी सांसद विरोध जताते हुए सदन के वेल में आ गए। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इसी दौरान कुछ सांसदों ने आसन की ओर कागज उछाले।

राहुल गांधी के भाषण पर मचा घमासान

विवाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संबोधन से शुरू हुआ। वे पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे की किताब के कुछ अंशों का हवाला दे रहे थे। स्पीकर ने उन्हें इस विषय पर बोलने से रोका। उन्होंने नेशनल सिक्योरिटी फोर्स का हवाला देकर बात जारी रखी। राहुल ने चीन और पाकिस्तान का मुद्दा भी उठाया। पीठासीन अधिकारी ने इसके बाद अगले वक्ता को बुलाया। इससे विपक्षी खेमा काफी ज्यादा नाराज हो गया।

5c8b8e0f-52c
5c8b8e0f-52c

आठ सांसदों पर गिरी निलंबन की गाज

कागज फेंकने की घटना को आसन ने बेहद गंभीर माना। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव पेश किया। सदन ने ध्वनिमत से इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। कुल आठ सांसदों को बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया। इनमें हिबी ईडेन और राजा वारिंग के नाम शामिल हैं। मणिकम टैगोर और गुरजीत औजला को भी बाहर किया गया। किरण रेड्डी और प्रशांत पडोले पर भी कार्रवाई हुई। एस. वेंकटेशन और डीन कुरियाकोस को भी निलंबित किया।

लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने वाले 8 सांसदों के खिलाफ एक्शन, पूरे सत्र के लिए  सस्पेंड - India TV Hindi
लोकसभा स्पीकर पर कागज फेंकने वाले 8 सांसदों के खिलाफ एक्शन, पूरे सत्र के लिए सस्पेंड - India TV Hindi

सरकार और विपक्ष में तीखी बहस

किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला, उन्होंने कहा कि राहुल सदन को बाधित कर रहे हैं। रिजिजू ने मैगजीन आर्टिकल के उपयोग पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा पर राजनीति गलत है। दूसरी ओर विपक्षी सांसद सदन के वेल में आए। उन्होंने सरकार के खिलाफ काफी जोरदार नारेबाजी की। अन्य दलों ने भी राहुल को बोलने न देने पर विरोध जताया।

बुधवार तक के लिए सदन स्थगित

निलंबन के बाद भी सांसदों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने दोबारा आसन की ओर फटे कागज फेंके। सुरक्षाकर्मियों को स्थिति संभालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तनावपूर्ण माहौल(लोकसभा में हंगामा) को देखते हुए स्पीकर ने बड़ा फैसला लिया। सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह तक के लिए टाल दी। विपक्ष ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताया है। वहीं सरकार ने इसे सदन की गरिमा की रक्षा कहा।

ये खबरें भी पढ़ें...

हिंदू युवक ने मुस्लिम बनकर रोका बवाल, राहुल गांधी ने बताया हीरो, जानें मोहम्मद दीपक की काहानी

अब शहरों से ज्यादा गांवों में बज रहा इंटरनेट का डंका, जानें भारत में इंटरनेट यूजर्स के आंकड़े

राहुल गांधी ने जनरल नरवणे की किताब का किया जिक्र, राजनाथ सिंह ने जताई आपत्ति

एपस्टीन फाइल्स पर दुनिया में मचा हंगामा, जानें रसूखदारों के सीक्रेट द्वीप की पूरी कहानी

Tags:
  • लोकसभा
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी
  • लोकसभा में हंगामा
  • सदन
  • संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू
  • नेशनल सिक्योरिटी फोर्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज