/sootr/media/media_files/2024/10/29/glcS35NoG6lIruWxcZM8.jpg)
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीसीसी की दूसरी सूची जारी कर दी है। पीसीसी की दोनों सूचियों को मिलाकर अब मप्र कांग्रेस कमेटी यानी जीतू पटवारी की टीम में 322 पदाधिकारी हो गए हैं। दो दिन पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित होने के बाद मंगलवार देर रात एक सूची जारी की गई। इसमें 25 सदस्यीय पीएसी के साथ 84 सचिव और 36 संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। पीएसी में कमल नाथ, नकुल नाथ के साथ ही दिग्विजय सिंह को भी शामिल किया गया है।
मध्यप्रदेश : नेताओं की नाराजगी के बाद PCC की दूसरी लिस्ट जारी, 84 सेक्रेटरी, 36 संयुक्त सचिवों की नियुक्ति, PAC में कमलनाथ-नकुलनाथ भी शामिल #MadhyaPradesh#MadhyaPradeshNews#MPNews#Congress@INCIndia@INCMP@jitupatwari@OfficeOfKNath@digvijaya_28pic.twitter.com/0szZBdFkkf
— TheSootr (@TheSootr) October 29, 2024
देखें लिस्ट की पीडीएफ
विरोध के बाद मिली इनको जगह मिली जगह
एक दिन पहले ही नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने प्रदेश कार्यकारिणी पर सवाल उठाए थे। आज जारी हुई लिस्ट में उनका नाम भी देखने को मिला। कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ को भी जगह दी गई है। कांग्रेस की दूसरी सूची में 25 सदस्यीय राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) का गठन किया गया है। इसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, जीतू पटवारी, कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार, कांति लाल भूरिया, अजय सिंह राहुल, अरुण यादव, विवेक तन्खा, अशोक सिंह, मीनाक्षी नटराजन, कमलेश्वर पटेल, ओमकार सिंह मरकाम, फूल शामिल हैं। सिंह बरैया, सज्जन सिंह वर्मा, गोविंद सिंह, एनपी प्रजापति, नकुल नाथ, बाला बच्चन, विजय लक्ष्मी साधौ, शोभा ओझा, आरिफ मसूद, तरूण भनोट, प्रवीण पाठक और सत्यपाल सिंह नीटू सिकरवार।
इन नेताओं को अनुशासन समिति में मौका
अमरपाटन विधायक राजेंद्र कुमार सिंह को अनुशासन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, सेवानिवृत्त आईएएस अजीता वाजपेयी, शेख अलीम और पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर को अनुशासन समिति का सदस्य बनाया गया है।
विवेक तन्खा भी हुए शामिल
मोहन सरकार ने मध्य प्रदेश के संभागों, जिलों, तहसीलों और प्रशासनिक सीमाओं का परिसीमन करने के लिए परिसीमन आयोग का गठन किया है। इसमें दो रिटायर्ड अफसरों को भी रखा गया है। यही वजह है कि कांग्रेस ने प्रशासनिक परिसीमन और विधानसभा-लोकसभा सीटों के परिसीमन के मद्देनजर इस समिति का गठन किया है। कांग्रेस ने भी परिसीमन समिति का गठन किया है। इस समिति के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा बनाए गए हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, अधिवक्ता जेपी धनोपिया, केके मिश्रा, सेमरिया विधायक अभय मिश्रा, ग्वालियर ग्रामीण विधायक साहब सिंह गुर्जर और रिटायर्ड आईएएस वीके बाथम इसके सदस्य बनाए गए हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक