इंदौर. मंत्री प्रहलाद पटेल के जनता को भिखारी कहने के विरोध में इंदौर कांग्रेस ने ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विरोध जताते हुए जनता ने इंदौर के रीगल चौराहा पर पटेल की जुबान को लटकाया और उनके भिखारी बोलने के बयान पर लिखा, वोट लेने से पहले जनता भगवान, वोट लेने के बाद जनता भिखारी।
ये खबरें भी पढ़े :MP News | बाबा साहेब अंबेडकर को लेकर चल रहे विवाद के बीच Khajuraho में बोले Prime Minister
जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल गिरी जोशी ने कहा कि मध्य प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा जिस तरह मध्य प्रदेश की 7 करोड़ जनता को भिखारी बताया है वह अत्यंत ही निंदनीय है।
ये खबरें भी पढ़े : Chhattisgarh | ED पहुंची राजीव भवन, Congress बोली- एक बार कुशाभाऊ ठाकरे परिसर भी जाओ !
पटेल ने ये दिया बयान
कुछ दिन पहले राजगढ़ जिले के सुथालिया कस्बे में रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा था कि लोगों को समाज से लेने की आदत हो गई है। अब तो वे सरकार से भीख मांगने के आदी हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि मध्य प्रदेश की जनता अपनी समस्याओं अपनी मांगों को लेकर अक्सर भिखारी की तरह हर कार्यक्रम में आ जाती है, ये अच्छी आदत नहीं है।
ये खबरें भी पढ़े : Shiksha Mantri Uday Pratap Singh का बयान | अतिथि शिक्षकों के नियमितिकरण पर क्या बोले
प्रहलाद की 6 फूट लंबी जुबान को लटकाया
कांग्रेस ने कहा कि प्रहलाद पटेल के इस बयान के बाद से ही जनता में आक्रोश है। इसके बावजूद प्रहलाद पटेल माफी मांगने की जगह यह कह रहे है कि मैंने जो कहा सही कहा जिससे यह दर्शाता है कि वे कितने अहंकारी हैं, और सत्ता के नशे में है। उनकी नजर में जनता भिखारी है। इस बयान के बाद न तो प्रदेश के मुखिया मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कोई कार्रवाई की, ना ही केंद्रीय नेतृत्व ने। इससे साफ जाहिर होता है की पूरी भाजपा प्रदेश की जनता जिसने भाजपा को प्रदेश में सरकार बनाई वो जनता को भिखारी मानते हैं। इसके विरोध में आज कांग्रेस ने रीगल चौराहे पर मंत्री प्रहलाद पटेल की दो कलर की 6 फूट लंबी जुबान को लटकाया और एक लाल रंग की और एक काले रंग जिस पर लिखा है वोट लेने पसे पहले जनता भगवान, वोट लेने के बाद जनता भिखारी। यही भाजपा की असली सोच है जो जनता के सामने आ गई है।
ये खबरें भी पढ़े : Jabalpur में 'भीख' वाले बयान पर Prahlad Patel की सफाई | 'अपने लोगों के बीच कही बात'
कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग
पटेल के बयान के बाद कांग्रेस ने मंत्री के इस्तीफे की मांग की है और कहा है जब तक पटेल का इस्तीफा नहीं आएगा कांग्रेस द्वारा निरंतर आंदोलन किया जाएगा। प्रहलाद के इस तरह के बयान से साफ जाहिर होता है कि भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व मध्य प्रदेश की 7 करोड़ जनता को मतदाताओं को जिस लोकतंत्र में मतदाता भगवान होता है, उसे भिखारी बोलकर कर अपमानित किया जा रहा है।
ये खबरें भी पढ़े : मध्य प्रदेश Pradarshan : मंत्री प्रहलाद पटेल के खिलाफ कांग्रेस का अजीब प्रदर्शन