मध्य प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका, सीएम की मौजूदगी में बीना विधायक निर्मला सप्रे ने थामा बीजेपी का दामन
Sandeep Kumar | May 05, 2024, 12:57 IST
PIC
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के अभी तक कुल दो विधायक दल बदल कर चुके हैं। अब एक और झटका कांग्रेस को लगा है।
BHOPAL.मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दरअसल सीएम मोहन यादव तीसरे चरण के लिए सागर लोकसभा में होने वाली वोटिंग को लेकर राहतगढ़ में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जहां कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। इस दौरान उनके साथ सागर संभाग के सभी दिग्गज नेता मौजूद रहे। खुद सीएम मोहन यादव ने निर्मला सप्रे को बीजेपी का अंग वस्त्र उड़ाकर सदस्यता ग्रहण कराई। कांग्रेस के अभी तक कुल दो विधायक दल बदल कर चुके हैं। सागर जिले की कांग्रेस की एक मात्र सीट बीना विधानसभा सीट भी अब कांग्रेस के हाथ से चली गई है। यहां से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने बीजेपी का दामन दाम लिया है।
बीना विधानसभा सागर जिले की एकमात्र ऐसी विधानसभा थी जहां पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी, तो वहीं बीजेपी उम्मीदवार रहे महेश राय ने विधानसभा चुनाव में हुई हार का ठीकरा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया पर फोड़ा था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि जिला अध्यक्ष के कारण ही मेरी विधानसभा में एक भी बड़े नेता की सभा नहीं हो पाई है। आपको बता दें निर्मला सप्रे ने बीजेपी प्रत्याशी महेश राय को करीब 6 हजार वोटों से चुनाव हराया था।
बीना विधानसभा सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। यहां पर साल 1998 से 2018 तक बीना बीजेपी का एक छत्र राज रहा है। बीना विधानसभा सीट पर 25 साल बाद कांग्रेस को जीत मिली थी। लेकिन अब कांग्रेस विधायक के बीजेपी में जाने के बाद उपचुनाव होंगे। जिसमें देखना होगा कि कांग्रेस एक बार फिर क्या बीजेपी के इस किले को भेद पाती है या फिर नहीं।
नाम : निर्मला सप्रे
विधानसभा : बीना ( सागर ) कांग्रेस विधायक
शिक्षा : जनवरी 2009 में स्नातकोत्तर, दूरस्थ शिक्षा निदेशालय, प्राणीशास्त्र में दर्शनशास्त्र में मास्टर, (विनायक मिशन विश्वविद्यालय, सेलम, तमिलनाडु) और एमएससी (डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर), सरकार। 2001 में डिग्री कॉलेज, बीना से हासिल की थीं।
प्रोफाइल: निर्मला सप्रे ने साल 2009 में सरकारी शिक्षिका की नौकरी छोड़कर यूथ कांग्रेस से जुड़ी थी। निर्मल 2009 में नगर पालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं।
तीसरे चरण की वोटिंग से पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस को एक और झटका, सागर जिले की बीना विधानसभा से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने की बीजेपी ज्वाइन। #MadhyaPradesh #MPNews #LatestNews #LokSabhaElection2024 #Sagar #Bina #BJP #Congress #mohanyadav #TheSootr pic.twitter.com/apHnfQts5w
— TheSootr (@TheSootr) May 5, 2024
बीजेपी प्रत्याशी को 6 हजार वोटों से हराया था चुनाव
बीना विधानसभा सागर जिले की एकमात्र ऐसी विधानसभा थी जहां पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी, तो वहीं बीजेपी उम्मीदवार रहे महेश राय ने विधानसभा चुनाव में हुई हार का ठीकरा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया पर फोड़ा था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि जिला अध्यक्ष के कारण ही मेरी विधानसभा में एक भी बड़े नेता की सभा नहीं हो पाई है। आपको बता दें निर्मला सप्रे ने बीजेपी प्रत्याशी महेश राय को करीब 6 हजार वोटों से चुनाव हराया था।
25 साल बाद सीट जीती थी कांग्रेस
बीना विधानसभा सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। यहां पर साल 1998 से 2018 तक बीना बीजेपी का एक छत्र राज रहा है। बीना विधानसभा सीट पर 25 साल बाद कांग्रेस को जीत मिली थी। लेकिन अब कांग्रेस विधायक के बीजेपी में जाने के बाद उपचुनाव होंगे। जिसमें देखना होगा कि कांग्रेस एक बार फिर क्या बीजेपी के इस किले को भेद पाती है या फिर नहीं।
जानें कौन है निर्मला सप्रे
नाम : निर्मला सप्रे
विधानसभा : बीना ( सागर ) कांग्रेस विधायक
शिक्षा : जनवरी 2009 में स्नातकोत्तर, दूरस्थ शिक्षा निदेशालय, प्राणीशास्त्र में दर्शनशास्त्र में मास्टर, (विनायक मिशन विश्वविद्यालय, सेलम, तमिलनाडु) और एमएससी (डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर), सरकार। 2001 में डिग्री कॉलेज, बीना से हासिल की थीं।
प्रोफाइल: निर्मला सप्रे ने साल 2009 में सरकारी शिक्षिका की नौकरी छोड़कर यूथ कांग्रेस से जुड़ी थी। निर्मल 2009 में नगर पालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं।
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari