मध्य प्रदेश में आज कांग्रेस जारी करेगी अपना वचन पत्र, पुरानी पेंशन-किसान कर्ज माफी जैसे अहम मुद्दे होंगे शामिल

Pratibha Rana | Oct 17, 2023, 24:00 IST
Share
मध्य प्रदेश में आज कांग्रेस जारी करेगी अपना वचन पत्र, पुरानी पेंशन-किसान कर्ज माफी जैसे अहम मुद्दे होंगे शामिल
मध्य प्रदेश में आज कांग्रेस जारी करेगी अपना वचन पत्र, पुरानी पेंशन-किसान कर्ज माफी जैसे अहम मुद्दे होंगे शामिल

मध्य प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी दल कांग्रेस मंगलवार को अपना ‘‘वचन पत्र’’ (घोषणा-पत्र) जारी करेगी।

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस आज (17 अक्टूबर) को अपना वचन पत्र जारी करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ रविंद्र भवन में दोपहर 12 बजे घोषणा-पत्र जारी करेंगे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के 104 पन्नों के वचन पत्र में 1500 से ज्यादा वादे किए गए हैं। दोपहर 12 बजे इंदिरा भवन में ये कार्यक्रम होगा। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा ने कांग्रेस के मध्य प्रदेश की सत्ता में आने पर कई गारंटी को लागू करने का ऐलान किया है।

सेक्टर अनुसार होगी योजनाएं

कांग्रेस वचन पत्र में महिला, युवा, किसान, ओबीसी, एससी, एसटी हर वर्ग के सेक्टर अनुसार योजनाएं लाएगी। इसमें कांग्रेस की अब तक की गारंटियों, पढ़ो पढ़ाओ योजना के साथ ही नई बड़ी घोषणाओं को शामिल किया जा सकता है।

ऐसे तैयार हुआ वचनपत्र

कांग्रेस ने विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिंह की अगुवाई में वचनपत्र समिति बनाई थी। वचनपत्र का मसौदा बनाने में 25 कांग्रेस नेताओं सहित तीन रिटायर्ड आईएएस अफसरों ने भूमिका निभाई। वचनपत्र में महिलाओं पर ज्यादा फोकस करने की वजह महिला वोटर्स की संख्या 2 करोड़ 72 लाख होना है।

कांग्रेस कर चुकी है ये मुख्य घोषणाएं

  • पुरानी पेंशन योजना लागू होगी
  • महिलाओं को 1500 रूपये महीने
  • ओबीसी को 27% आरक्षण
  • किसानों का कर्ज होगा माफ
  • आदिवासियों के लिए 25 लाख तक का यूनिवर्सल बीमा
  • 500 रुपए में गैस सिलेंडर
  • 100 यूनिट बिजली का बिल माफ, 200 यूनिट का हाफ
  • 5 हॉर्स पावर सिंचाई की बिजली फ्री
  • किसानों के बिजली बिल माफ
  • 12 घंटे सिंचाई के लिए बिजली
  • जातिगत जनगणना करायेंगे
  • किसानों के मुकदमे वापस होंगे
  • पत्रकार सुरक्षा योजना लेकर आ रहे है

स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप

कुछ दिन पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के मंडला पहुंचीं थी। यहां पर उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की थी। उन्होंने कक्षा 1 से 12 तक, स्कूल की शिक्षा निशुल्क करवाने का वादा किया है। इस योजना का नाम होगा 'पढ़ो और पढ़ाओ योजना'। इसके साथ ही बच्चों को कक्षा एक से आठ तक 500 रुपए हर महीने मिलेंगे। जबकि 9-10वीं के छात्रों को 1000 प्रतिमाह मिलेंगे और 11वीं और 12वीं के छात्रों को 1500 प्रतिमाह मिलेंगे।

70 फीसदी सीटों पर नाम तय!

मध्य प्रदेश में विधानसभी की 230 सीटें हैं। 70 फीसदी सीटों पर कांग्रेस नाम तय कर चुकी है। बता दें, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान है और 3 दिसंबर को मतगणना होगी। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी, सिंधिया गुट के बीजेपी में शामिल होने से एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनी थी।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  • Madhya Pradesh Assembly Elections 2023
  • कांग्रेस का वचन पत्र
  • Congress manifesto today
  • Congress promissory note
  • कांग्रेस का घोषणा-पत्र आज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि