मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा शुरू, महंगाई-बेरोजगारी पर अरुण यादव बोले- माफी यात्रा निकाले शिवराज

Jitendra Shrivastava | Sept 19, 2023, 24:00 IST
Share
मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा शुरू, महंगाई-बेरोजगारी पर अरुण यादव बोले- माफी यात्रा निकाले शिवराज
मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा शुरू, महंगाई-बेरोजगारी पर अरुण यादव बोले- माफी यात्रा निकाले शिवराज

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज से शुरू हो गई। पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव ने बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जागेश्वर धाम में अभिषेक कर यात्रा की शुरुआत की।

BHOPAL. कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आज से शुरू हो गई। श्योपुर में जन आक्रोश रैली की शुरुआत करने नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह पहुंचे। पूर्व मंत्री और पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव ने बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जागेश्वर धाम में अभिषेक कर यात्रा की शुरुआत की। हरदा से सुरेश पचौरी रथ पर सवार हुए। वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह भी उनके साथ हैं।

जन आक्रोश यात्रा के रथ 230 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेंगे

विधानसभा चुनाव के लिए, शिवराज सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने आज से जन आक्रोश यात्रा शुरू कर दी है। ये यात्राएं प्रदेश के 7 अलग-अलग स्थानों से निकल रही हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता रथ पर सवार होकर जनता के बीच जाएंगे और शिवराज सरकार की नाकामी के 18 साल के बारे में बताएंगे। ये सात रथ यानी यात्राएं प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेंगी। कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा महंगाई, बेरोजगारी, महिला अपराध और बेरोजगारी के खिलाफ हैं। पार्टी नेता ये मुद्दे लेकर लोगों के बीच जाएंगे।

कांग्रेस के बड़े नेताओं को इन यात्राओं की अलग-अलग जवाबदारी दी गई है...

  1. डॉ. गोविंद सिंहः श्योपुर, मुरैना शहर, मुरैना ग्रामीण, भिण्ड शहर और ग्रामीण, ग्वालियर शहर और ग्रामीण, दतिया, शिवपुरी ग्रामीण, अशोक नगर शहर और ग्रामीण, गुना ग्रामीण।
  2. अरुण यादवः छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन और भोपाल।
  3. कमलेश्वर पटेलः सिंगरौली, सीधी, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट और सतना।
  4. अजय सिंहः रीवा, सीधी, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और रायसेन।
  5. सुरेश पचौरीः हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, होशंगाबाद।
  6. कांतिलाल भूरियाः बुराहनपुर, खरगौन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, खरगौन और खंडवा।
  7. जीतू पटवारीः मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, देवास।
यहां से इस नेताओं ने जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत की

मालवाः मंदसौर

JAN AAKROSH YATRA1.jpg
JAN AAKROSH YATRA1.jpg

मालवा में मंदसौर से पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत की। पटवारी बुलेट पर सवार होकर रोड शो में शामिल हुए। उन्होंने जनसभा को संबोधित कर कहा कि बीजपी के राज में मंदसौर में 11 पुलिसकर्मी अफीम तस्करी के मुकदमे में अपराधी बन गए और सीएम आज कल मंच पर रैंप वॉक कर रहे हैं।

विंध्यः रीवा

JAN AAKROSH YATRA3.jpg
JAN AAKROSH YATRA3.jpg

विंध्य के रीवा से पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने किला स्थित महामृत्युंजय मंदिर में दर्शन और पूजा के बाद यात्रा की शुरुआत की। अजय सिंह ने आरोप लगाया कि MP में महिलाएं असुरक्षित है, चौतरफा भ्रष्टाचार है। राज्य सरकार का खजाना खाली है। शिवराज घोषणा पर घोषणा कर रहे हैं। इतना कर्ज लाद दिया है कि उतारना मुश्किल हो जाएगा।

बुंदेलखंडः दमोह

JAN AAKROSH YATRA2.jpg
JAN AAKROSH YATRA2.jpg

बुंदेलखंड के दमोह से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर से जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा है कि उन्हें जन आशीर्वाद यात्रा नहीं, बल्कि माफी यात्रा निकाली चाहिए। यादव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं कि प्रदेश की जनता का भाजपा को भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है।

निमाड़ः खरगोन

JAN AAKROSH YATRA5.jpg
JAN AAKROSH YATRA5.jpg

निमाड़ में खरगोन से जन आक्रोश यात्रा का कुंदा नदी के गणेश मंदिर से आगाज हुआ। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सीएम शिवराज सिंह को कलयुगी मामा बताया। आरोप लगाया कि ये प्रदेश को खाने और कर्ज में डूबाने में लगे हैं। जन आक्रोश यात्रा में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ, उमंग सिंघार और विधायक रवि जोशी समेत कई नेता मौजूद रहे।

चंबलः श्योपुर

JAN AAKROSH YATRA6.jpg
JAN AAKROSH YATRA6.jpg

चंबल में श्योपुर से नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने टोड़ी गणेश मंदिर में पूजा आराधना जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ जनता में आक्रोश है। उन्होंने बीजेपी सरकार में हुए सिंहस्थ घोटाले से लेकर नर्मदा परिक्रमा मार्ग के घोटाले तक गिनाए। महिला आरक्षण बिल को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही इसे बहुत पहले लाई थी।

निमाड़ः हरदा

JAN AAKROSH YATRA4.jpg
JAN AAKROSH YATRA4.jpg

हरदा से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कांग्रेस की जन आक्रोश रैली का शंखनाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी ने केवल कोरी घोषणाएं कर झूठी वाहवाही लूटने का काम किया है। पचौरी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सबसे अधिक भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चुनाव से पहले जनता को गुमराह करने के लिए नित्य नई घोषणाएं कर रहे हैं।

विंध्य: सिंगरौली

JAN AAKROSH YATRA7.jpg
JAN AAKROSH YATRA7.jpg

सीधी जिले के सिंहावल से विधायक और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य कमलेश्वर पटेल ने चितरंगी से जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जनता शिवराज सरकार से त्रस्त है। किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही। भ्रष्टाचार चरम पर है। आप संकल्प लीजिए कि इस आक्रोश को आप सरकार बदलने में तब्दील करेंगे।

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी न्यूज
  • कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा
  • Congress's Jan Aakrosh Yatra
  • Arun Yadav speaks on inflation and unemployment
  • Shivraj takes out apology yatra
  • महंगाई-बेरोजगारी पर बोले अरुण यादव
  • माफी यात्रा निकाले शिवराज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती