कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना का विवादित बयान, कांग्रेस प्रत्याशी को बताया कट्टा निकालने वाला

Sanjay Dhiman | Jun 21, 2025, 23:30 IST
Share
aidal singh kansana
Photograph: (the sootr)

कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने मुरैना में कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार के खिलाफ विवादित बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को कट्‌टा निकालने वाला बताया, जिससे ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में राजनीतिक घमासान मच गया; कांग्रेस नेताओं ने पलटवार किए।

मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने मुरैना में कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार के खिलाफ विवादित बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार को कट्‌टा निकालने वाला बताया, जिससे राजनीतिक घमासान मच गया।

कांग्रेस प्रत्याशी को गाली देते तो वो कट्टा निकाल लेते

कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना का एक विवादित बयान मुरैना जिले के काशीपुर गांव में चर्चा का विषय बन गया। शुक्रवार को एक भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कंषाना ने कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार के खिलाफ तंज कसा।

उन्होंने कहा, "हमारे सांसद जाति से ठाकुर लेकिन स्वभाव से बनिया हैं। अगर आप इन्हें गाली भी दोगे तो ये गड़ा हुआ पत्थर उखाड़ेंगे। लेकिन यदि कोई कांग्रेस का प्रत्याशी उन्हें गाली दे, तो वह गड़ा हुआ पत्थर नहीं उखाड़ेंगे, बगल में रखा हुआ कट्टा निकालेंगे और सीधा तुम्हें कट्टा देंगे।
कंषाना का यह बयान कांग्रेस नेता और मुरैना के पूर्व सांसद प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार के खिलाफ माना जा रहा है। इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में विवाद शुरू हो गया है। जहां एक ओर भाजपा नेता इसे सामान्य राजनीतिक बयान बता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस इसे असंसदीय और अनावश्यक मान रही है।

यह खबरें भी पढ़ें...

सीएम मोहन यादव बने टीचर, समझाया भारतीय टाइम कैलकुलेशन का साइंस

ग्वालियर में बिजली कटौती और बदहाल सड़क का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सिकरवार ने कहा: जिसका जैसा चाल, चरित्र वैसी ही बातें

कृषि मंत्री के बयान के बाद कांग्रेस ने इसकी कड़ी आलोचना की। सत्यपाल सिंह सिकरवार ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कंषाना का बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, "जिसका जैसा चाल, चरित्र और चेहरा होता है, वह वैसी ही बातें करता है।" सिकरवार ने यह भी बताया कि भाजपा ने हाल ही में पचमढ़ी में एक शिविर आयोजित किया था, जिसमें नेताओं को आचरण और कार्यशैली के बारे में सिखाया गया था, लेकिन कंषाना ने उससे कुछ नहीं सीखा।

कंषाना के मन में राजनीतिक भय

पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता सिकरवार ने यह दावा भी किया कि कंषाना के मन में राजनीतिक डर है। उन्होंने कहा कि कंषाना को यह डर है कि कहीं सुमावली विधानसभा सीट उनके हाथ से न निकल जाए, क्योंकि उनका कई बार सुमावली में चुनावी मुकाबला हुआ है।

यह खबरें भी पढ़ें...

हाईकोर्ट में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, दोनों आरोपी गिरफ्तार

महू विधायक उषा ठाकुर का लव जिहाद पर विवादित बयान : इन नरपिशाचों के काटे जाएं प्रजनन अंग

शिवमंगल सिंह तोमर का समर्थन

कृषि मंत्री कंषाना के बयान पर सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने उनका समर्थन किया और कहा कि कंषाना उनके गारंटर हैं। तोमर ने कहा कि कंषाना ने हमेशा पार्टी के लिए काम किया है और उनका चरित्र साफ-सुथरा है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • कांग्रेस
  • मुरैना
  • कृषि मंत्री
  • कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार
  • भाजपा
  • एदल सिंह कंषाना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि