इंदौर में गोम्मटगिरी का विवाद फिर बढ़ा, जैन समाज ने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए, रात डेढ़ बजे इसी विधानसभा उम्मीदवार विजयवर्गीय ने बैठक ली
The Sootr | Sept 28, 2023, 24:00 IST
इंदौर में गोम्मटगिरी का विवाद फिर बढ़ा, जैन समाज ने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए, रात डेढ़ बजे इसी विधानसभा उम्मीदवार विजयवर्गीय ने बैठक ली
इंदौर में जैन समाज ने गुर्जर समाज द्वारा तीर्थ स्थल की जमीन पर फिर से अतिक्रमण कर निर्माण करने के आरोप लगाकर थाने पर प्रदर्शन किया
संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में जैन समाज के तीर्थ स्थल गोम्मटगिरी का विवाद फिर बढ़ गया है। बुधवार को जैन समाज ने गुर्जर समाज द्वारा तीर्थ स्थल की जमीन पर फिर से अतिक्रमण कर निर्माण करने के आरोप लगाकर थाने पर प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस, प्रशासन और कलेक्टर इंदौर के खिलाफ नारेबाजी की। जैन समाज जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं, थाने पहुंच गए और देर रात तक थाने में रहे। विवाद की खबर के बाद आधी रात के बाद इसी विधानसभा के उम्मीदवार बने कैलाश विजयवर्गीय ने रेसीडेंसी में बैठक बुलाई, जिसमें जैन समाज के प्रतिनिधि और अधिकारी, कलेक्टर इंदौर डॉ. इलैयाराजा टी भी शामिल हुए। लेकिन कोई ठोस हल नहीं निकला।
समाज के लोगों सहित कलेक्टर इलैया राजा टी और पुलिस अधिकारियों को बुलाया गया। बैठक में मौजूद जैन समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि गुर्जर समाज गोम्मटगिरी पथ पर अतिक्रमण और गुंडागर्दी कर रहा है। भरत मोदी और इंदौर कलेक्टर के बीच तीखा विवाद भी हुआ, मोदी ने कह दिया कि प्रशासन तो सभी को बरगला रहा है और गलत जानकारी दे रहा है। हमारे पक्ष में हाईकोर्ट का आदेश है, जमीन हमें आवंटित है फिर कब्जे को नहीं रोका जा रहा है। वहीं कलेक्टर ने आवंटन को लेकर स्थिति बताई और कानून व्यवस्था का हवाला दिया। वहीं विजयवर्गीय ने सभी की बातें सुनने के बाद कहा कि वह गुर्जर समाज से भी बात कर सौहार्दपूर्ण रास्ता निकालने का प्रयास करेंगे।
इससे पहले बुधवार दोपहर दो बजे जैन समाज के लोग गांधी नगर थाने पहुंचे। उनका कहना था कि गोम्मटगिरी की सीमा पर गुर्जर समाज के कुछ लोग अवैध निर्माण का प्रयास कर रहे हैं। पिलर खड़े करने के लिए गड्ढे खोदकर सरिए डाले गए हैं। सूचना मिलते ही जैन समाज के लोग गोम्मटगिरी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात दो बजे बैठक बुलाई। इसमें कलेक्टर इलैया राजा टी और पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए। समझौता कराने के लिए बुलाई गई इस बैठक में केवल जैन समाज के प्रतिनिधि ही मौजूद रहे।
गुर्जर समाज के डालचंद गुर्जर ने कहा- हम चार भुजानाथ यात्रा पर गए थे। नए निर्माण की कोई जानकारी नहीं है। एक नई ईंट भी नहीं लगाई गई है। जैन समाज झूठा आरोप लगा रहा है। वह देवधर्म भूमि का बेवजह गोम्मटगिरी भूमि में तब्दील करने की कोशिश कर रहे हैं। मामला हाईकोर्ट गया है और हम भी वहीं बात रखेंगे। विजयवर्गीय ने उनकी जो बैठक ली थी, उसपर उन्होंने कहा कि अभी तक हमारे पास कोई संदेश नहीं आया है। गुर्जर ने कहा कि उलटी कार्रवाई जैन समाज के लोगों पर झूठा आरोप लगाने के लिए होना चाहिए।
कुछ समय पहले भी गोम्मटगिरी में अतिक्रमण का मामला सामने आ चुका है। जिसकी जांच को लेकर अभी मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है। डीसीपी आदित्य मिश्रा का कहना है कि गोम्मटगिरी का मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। विवाद को लेकर दोनों पक्षों को समझाया गया है। एक पक्ष गुर्जर समाज के युवक की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। जैन समाज का आरोप है कि हाईकोर्ट के आदेश का पुलिस और जिला प्रशासन पालन नहीं करवा पा रहा है। इधर, गोम्मटगिरी ट्रस्ट और सकल जैन समाज का कहना है कि यह मामला संवेदनशील है। कोर्ट में स्टे होने के बाद भी गुर्जर समाज निर्माण करने का प्रयास कर रहा है। गुर्जर समाज, जैन समाज की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
बैठक में प्रशासन पर भड़का जैन समाज
दोपहर से रात तक चला थाने पर हंगामा
झूठा आरोप लगाकर दबाव बना रहे
गोम्मटगिरी का मामला हाईकोर्ट में भी चल रहा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava