यात्रियों के लिए सुविधा : शक्तिपुंज एक्सप्रेस के बरगवां स्टेशन पर ठहराव का समय बढ़ाया
Jitendra Shrivastava | Jul 16, 2024, 23:09 IST
thesootr
मध्यप्रदेश। देश-दुनिया। रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधाओं को विस्तारित करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहता है। इसके लिए रेलवे नेजबलपुर-हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस के बरगवां स्टेशन के रुकने का समय बढ़ाकर 2 मिनट से 5 मिनट कर दिया है...
यात्रियों के लिए सुविधा : रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए हमेशा काम करता रहता है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल से चलने वाली ट्रेन जबलपुर-हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस के बरगवां स्टेशन पर रुकने का समय 2 मिनट से बढ़ाकर 5 मिनट तक करने का निर्णय लिया है। इसके चलते इसकी समय सारिणी में भी संशोधन किया जा रहा है। इस संशोधन के अलावा बाकि स्टेशनों की समय-सारिणी वैसी ही रहेगी। यह समय सारिणी तत्काल प्रभाव से लागू रहेगी। इस ट्रेन का समय और संशोधन की समय-सारिणी इस तरह रहेगी।
गाड़ी संख्या 11447 जबलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस के बरगवां स्टेशन पर रुकने का समय 03:58 और चलने का समय 04:00 बजे के स्थान पर अब रुकने का 03:55 और जाने का 04:00 बजे रहेगा। इसी प्रकार गाड़ी सांख्य हावड़ा-जबलपुए एक्सप्रेस के बरगवां स्टेशन पर पर रुकने का समय 06:58 और चलने का समय 07:00 बजे के स्थान पर अब रुकने का 06:55 और चलने का 07:00 बजे रहेगा। शक्तिपुंज एक्सप्रेस पमरे के जबलपुर स्टेशन से प्रारम्भ होकर सिहोरा रोड, कटनी साऊथ, खन्नाबंजारी, विजयसोता, ब्यौहारी, मड़वासग्राम, सरईग्राम, बरगवां एवं सिंगरौली होते हुए हावड़ा जाती हैं।
संशोधित समय सारणी और ठहरने का समय
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari