आलू के पराठे में खिलाई नींद की गोलियां, प्रेमी के साथ मिल किया ये कांड
Ravi Singh | Published:
gwalior news
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक नाबालिग छात्रा ने अपनी मां, भाई और बहन को आलू के पराठे में नींद की मिलाकर खिला दिया। इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई।
Gwalior : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग छात्रा ने अपनी मां, भाई और बहन को बेहोश कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। उसकी सगाई 6 दिन पहले ही तय हुई थी। घटना से पहले नाबालिग ने पूरी प्लानिंग कर ली थी। उसने रात में आलू के पराठे बनाकर सबको खिलाए। उसने आलू के मसाले में नींद की गोलियां मिला दी थीं। जिसके बाद वह प्रेमी के साथ फरार हो गई। छात्रा ने नींद की गोली देकर भाग गई। जब परिवार जागा तो हैरान रह गया। घर का सामान बिखरा पड़ा था और 17 साल की बेटी गायब थी। जब परिवार ने देखा तो अलमारी खुली थी। उसमें रखे पुश्तैनी जेवर और एक लाख रुपए नकद भी गायब थे। नाबालिग का प्रेमी भी गायब है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है। घटना शहर के गोला का मंदिर नारायण विहार की है। छात्रा के पिता दिल्ली में कॉल सेंटर में कैब ड्राइवर हैं। उनकी पत्नी, बेटा और दो बेटियां यहीं रहते हैं। बड़ी बेटी 17 साल की है जो 12वीं की छात्रा है। पुलिस के अनुसार रविवार 13 अक्टूबर सुबह जब परिवार जागा तो काफी देर हो चुकी थी। वैसे तो वे सुबह 7 बजे तक उठ जाते थे, लेकिन वे 9.30 बजे ही उठ गए। परिवार के सभी सदस्य हैरान रह गए। मां ने देखा तो पूरा परिवार वहां था, लेकिन 6 दिन पहले सगाई करने वाली नाबालिग बेटी कहीं नजर नहीं आई। इसके बाद जब उसने अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी खुली थी, उसमें रखे पुश्तैनी जेवर और 1 लाख रुपए भी गायब थे। ऐसे में घर की हालत देखकर उन्हें यह समझते देर नहीं लगी कि उनकी बेटी रात को घर से भाग गई है। पीड़िता की मां का कहना है कि उसकी बड़ी बेटी ने शाम को आलू के पराठे बनाए थे। उसने सबको प्यार से खिलाया। लेकिन खुद नहीं खाया। उस समय तो यह सामान्य बात लगी। लेकिन, रविवार को जब उसे अपनी बेटी घर पर नहीं मिली तो वह थोड़ी दूर पर रहने वाले उसके प्रेमी के घर गई तो पता चला कि मोहन सिंह भी अपने घर से गायब है। मां ने बताया कि उसकी बेटी के प्रेम प्रसंग के चलते उसकी सगाई मुरार निवासी एक युवक से तय हुई थी। सगाई के समय जब बेटी से पूछा गया तो उसने कहा कि वह सब कुछ भूलकर सगाई के लिए तैयार है। सीएसपी अशोक जादौन का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्रा की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। स्टेशन और बस स्टैंड के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही दोनों को ढूंढ लिया जाएगा।
कहां का मामला है...
6 दिन पहले हुई सगाई
सगाई के लिए तैयार थी छात्रा
छात्रा की तलाश में जुटीं दो टीम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में
By Sandeep Kumar
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
By Ramanand Tiwari
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
By Sandeep Kumar
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
By Jageshwar Prasad
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत
By Sandeep Kumar