पुलिस का दावा : मध्य प्रदेश में घटे अपराध, SC-ST के खिलाफ 22% कम हुआ क्राइम

पिछले साल की तुलना में इस साल के पहले 7 माह की अवधि में ना सिर्फ आईपीसी और बीएनएस अपराधों में कमी आई है, बल्कि विभिन्न प्रकार के गंभीर अपराध, महिलाओं  बच्चों और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विरुद्ध अपराधों में भी कमी आई है। 

Advertisment
author-image
Dolly patil
New Update
Crime Records Bureau
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के निर्देश पर मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के संबंध में की जा रही कार्यवाहियों के सकारात्मक परिणाम नजर आ रहे हैं। राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो ( Crime Records Bureau ) पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा वर्ष 2023 एवं 2024 के 1 जनवरी से 31 जुलाई तक हुए अपराधों की समीक्षा की गई थी।

समीक्षा में क्या तथ्य निकला 

इस समीक्षा में ये तथ्य निकलकर सामने आया हैं कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष के पहले 7 माह की अवधि में ना सिर्फ आईपीसी और बीएनएस अपराधों में कमी आई है, बल्कि विभिन्न प्रकार के गंभीर अपराध, महिलाओं  बच्चों और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विरुद्ध अपराधों में भी कमी आई है। 

क्र.

अपराध शीर्ष

वर्ष

वर्ष

प्रतिशत बदलाव

2023

2024

2023/2024

1.

  हत्या

 1174

1090

-7.15%

2.

हत्या का प्रयास

  1104

968

-12.31%

3.

डकैती

 64

 31

-51.56%

4.

लूट

 805

 618

-23.22%

5.

रेप

 2583

 2319

-10.22%

6.

गैंग रेप

 163

 132

-19.01%

7.

छेड़छाड़

 2151

 1939

-9.85%

8.

दहेज प्रताड़ना

  2875

 2782

-3.23%

9.

नकबजनी

  6169

  5581

-9.53%

10.

चोरी

  21828

 20407

-6.51%

11.

कुल पोक्सो

  2766

 2376

-14%

12.

महिलाओं

पर घटित 

कुल अपराध

  12968

 11941

-7.91%

13.

अनु.जाति/अनु.जनजाति पर कुल अपराध

 4033

  3144

-22.04%

14.

अन्य IPC (2024 IPC+BNS)

  132280

 130819

-1.10%

Total

 189178

  182714

-3.53 %

क्या होता है बीएनएस अपराध

बीएनएस छोटे-मोटे संगठित अपराध को अपराध के रूप में परिभाषित करता है। इसमें शामिल हैं वाहन चोरी, जेबकतरी, सार्वजनिक परीक्षा के प्रश्नपत्रों की बिक्री, गिरोह द्वारा किए गए संगठित अपराधों के सभी रूप।

चोरी के मामलों में आई कमी 

बता दें कि अपराधों की समीक्षा में पाया गया कि लूट के अपराधों में 23.22% की कमी आई है।  नकबजनी में 9.53% की कमी आई है। इसी प्रकार सामान्य चोरी में 6.51% की कमी परिलक्षित हुई है। पिछले 7 माह में कुल 182714 IPC+BNS अपराध घटित हुए। जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 189178 अपराध घटित हुए हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि विगत 7 माह में अपराधों में 3.53% की कमी आई है। इस संबंध में उल्लेखनीय है कि गंभीर अपराधों जैसे हत्या के प्रकरणों में 7.15%, डकैती में 51.56% से अधिक की कमी आई है।

रेप के मामलों में कमी 

जानकारी के मुताबिक 7 माह में महिलाओं के विरुद्ध घटित गंभीर अपराधों में कमी आई है। बलात्कार के प्रकरणों में 10.22% की कमी, सामूहिक बलात्कार के प्रकरणों में 19.01% की कमी, छेड़छाड़ के प्रकरणों में 9.85% की कमी, दहेज प्रताड़ना में 3.23% की कमी आई है। इसी प्रकार बच्चों ( पॉक्सो एक्ट ) के विरुद्ध घटित अपराधों में भी 14% की कमी आई है। 

एससी एसटी के अपराध में भी कमी

पिछले 7 माह में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विरुद्ध घटित गंभीर अपराधों में पिछली अवधि की तुलना में 22.04 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है, जो अपराध वर्ष- 2023 में (1 जनवरी से 31 जुलाई) 4033 थे, वह वर्ष 2024 में घटकर 3144 हो गये है। इसी प्रकार अनुसूचित जाति/जनजाति के हॉटस्पॉट में भी कमी आई है। यह मध्य प्रदेश पुलिस की इन वर्गों के प्रति संवेदनशीलता एवं व्यावसायिक दक्षता से संभव हुआ है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

मध्य प्रदेश District Crime Records Bureau हिंदी न्यूज मध्य प्रदेश पुलिस CM मोहन यादव Madhya Pradesh News Crime Records Bureau मोहन यादव