किरायेदारों का चरित्र सत्यापन नहीं कराना पड़ा भारी, मकान मालिक पर FIR
Vikram Jain | Dec 19, 2024, 22:19 IST
किरायेदारों का चरित्र सत्यापन नहीं कराने पर कार्रवाई Photograph: (MANDLA)
अगर आप मकान मालिक हैं और अपना घर किराये से देते हैं या देना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। मंडला में अपना घर किराए से देने में हुई गंभीर लापरवाही एक मकान मालिक को भारी गई। जानें पूरा मामला...
मध्य प्रदेश के मंडला में एक मकान मालिक को बगैर पुलिस को जानकारी दिए किरायेदार रखना भारी पड़ गया। मंडला की पिंडरई चौकी पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ किरायेदार की जानकारी और चरित्र सत्यापन नहीं कराने को लेकर कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने मकान मालिक बसंत लाल के खिलाफ धारा 223 भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत एफआईआर दर्ज की है। मकान मालिक ने जिन लोगों को किराये से अपना घर दिया था उन लोगों को जबलपुर की ज्वेलर्स के घर हुई चोरी के मामले गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल, नैनपुर थाना क्षेत्र के पिंडरई चौकी के खिरखिरी गांव में बसंत लाल ने उड़ीसा के गंजाम जिले के रहने वाले दास सुरेश और उसके साथियों को अपना घर किराए पर दिया था। लेकिन मकान मालिक ने दूसरे राज्य से आए लोगों को घर किराए से देने की जानकारी पुलिस थाने में नहीं दी। साथ ही किराएदारों का चरित्र सत्यापन कराने में गंभीरता नहीं दिखाई। इस बीच इन किराएदारों ने जबलपुर में एक सर्राफा व्यापारी के घर पर धावा बोलकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने अब मामले में जांच करते हुए आरोपी दास सुरेश और उसके साथियों को गिरफ्तार किया है।
कलेक्टर ने पहले ही आदेश जारी किया गया था कि यदि कोई मकान मालिक, धर्मशाला, लॉज, होटल संचालक बाहरी व्यक्ति को किराए पर रखे तो उसे किरायेदार के बारे में जानकारी और उनका चरित्र सत्यापन संबंधित थाना/चौकी को प्रदान करना अति आवश्यक है। हालांकि, बसंत लाल ने जिला प्रसाशन के इस आदेश पर गंभीरता नहीं दिखाई, आदेश का उल्लंघन किया। मकान मालिक ने किराए दास सुरेश और उसके साथी को चरित्र सत्यापन नहीं कराया। अब पुलिस ने मकान मालिक बसंत लाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 223 के तहत केस दर्ज किया है, और मामले की विवेचना जारी है।
जानें क्या है पूरा मामला
किराए वाले मकान से बरामद हुआ चोरी का माल
पुलिस की पुछताछ सामने आया कि इन किरायेदारों ने 27 सितंबर 2024 को जबलपुर के भेड़ाघाट में सर्राफा व्यापारी के घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए थे। इसके बाद दास सुरेश और उसके साथियों ने चोरी का माल खिरखिरी गांव में अपने किराए वाले घर में छिपाकर रखा था। भेड़ाघाट थाना पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए दास सुरेश से खिरखिरी के किराए के मकान से चोरी किए गए जेवरात 13 नवंबर 2024 को बरामद किए। यह मामला तब गंभीर हो गया जब पता चला कि बसंत लाल ने किरायेदार के रूप में बाहरी व्यक्ति को रखने की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी और ना ही उनके चरित्र सत्यापन का कोई रिकॉर्ड रखा गया था। फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
कलेक्टर ने जारी किया था यह आदेश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari