लौकी की सवारी से नदी पार ! भिण्ड के लोगों ने देसी जुगाड़ से बाढ़ को दी मात
Sandeep Kumar | Sept 16, 2024, 08:15 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-16T081332.938
भिंड जिले में भारी बरसात के बाद सिंध, कुंवारी, और बेसली नदियां उफान पर हैं। कछपुरा और इसके आसपास के कई गांवों का मुख्य मार्ग पानी में डूब गया है। ऐसे में गांव वालों ने खेतों तक पहुंचने के लिए लौकी का सहारा लिया है।
Bhind. जरा सोचिए, अगर आपके पास नाव नहीं हो, लेकिन आपको एक उफनती नदी पार करनी हो तो क्या करेंगे? हो सकता है आप पानी में न उतरें। लेकिन मध्यप्रदेश के भिंड जिले के कुछ जुगाड़ू ग्रामीणों ने ऐसा तरीका ढूंढा, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ये लोग लौकी के सहारे नदी पार करके बाढ़ को मात दे रहे हैं। हां, वही हरी-भरी लौकी... जिसे आमतौर पर हम सब्जी के रूप में खाते हैं।
![WhatsApp Image 2024-09-16 at 07.59.57(1)]()
दरअसल, भिंड जिले में भारी बरसात के बाद सिंध, कुंवारी, और बेसली नदियां उफान पर हैं। कछपुरा और इसके आसपास के कई गांवों का मुख्य मार्ग पानी में डूब गया है। ऐसे में गांव वालों ने खेतों तक पहुंचने के लिए लौकी का सहारा लिया है। लौकी को पीठ पर बांधकर नदी पार करना भले ही रिस्की हो, लेकिन गांव वाले इसे मजे-मजे में कर रहे हैं। उनका कहना है कि लौकी हल्की होती है और तैरती रहती है, तो डूबने का खतरा कम है। हर दिन खेतों तक आने-जाने के लिए उन्होंने ये अनोखा तरीका निकाला है।
ऊमरी थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह तोमर ने बताया कि सिंध और बेसली नदियों के किनारे बसे श्यामपुरा और मचलपुरा गांवों में कुछ लोग बाढ़ में फंस गए थे, लेकिन SDRF और ग्रामीणों की मदद से उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। इन गांवों के लोग भी किसी सुपरहीरो से कम नहीं लगते, जो किसी भी हालात में हार नहीं मानते।
भिंड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र से उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग भी कुंवारी नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण बंद हो गया है। सुरक्षा के लिए यूपी और एमपी पुलिस दोनों ओर पहरा दे रही है। पांडरी बाबा का सुप्रसिद्ध मंदिर भी अब बाढ़ के पानी में डूब चुका है, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक लग गई है। भक्तों को अब मंदिर के दर्शनों के लिए पानी कम होने का इंतजार करना पड़ेगा।
गांव वालों के लिए यह लौकी-क्रूज एडवेंचर तो है ही, लेकिन रोजमर्रा की जरूरत भी है। यह दिखाता है कि मुश्किलें चाहे जितनी बड़ी हों, हमारे जुगाड़ू दिमाग के सामने कुछ भी नहीं टिकता। जब तक पानी कम नहीं होता, लौकी से नदी पार करने की यह अनोखी यात्रा जारी रहेगी। इस मामले में गांव वालों का कहना है कि हमें तो रोज खेतों में आना-जाना होता है, इसलिए नदी पार करने के लिए लौकी की जुगाड़ बनाई है। हालांकि ये तरीके जोखिम भरा है। विशेषज्ञ कहते हैं कि आमजन को ऐसे नहीं करना चाहिए। यदि आपको तैरना नहीं आता है तो इस तरह के जुगाड़ जान पर भारी पड़ सकते हैं।
WhatsApp Image 2024-09-16 at 07.59.57(1)
लौकी का जुगाड़: डूबने नहीं देगी !
डैम से छोड़ा गया पानी और बाढ़ की मार
एमपी से यूपी का रास्ता बंद
लौकी-क्रूज एडवेंचर की तरह
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari