daily college (5)
डेली कॉलेज पूर्व छात्र का पत्र- संघ के पदाधिकारी ले रहे डेली कॉलेज के कॉन्ट्रैक्ट, प्रबंधन से सांठगांठ
Sanjay Gupta | Sept 15, 2026, 20:13 IST
Photograph: (THESOOTR)
INDORE. डेली कॉलेज प्रबंधन के साथ संघ के एक पदाधिकारी की सांठगांठ है। यह पत्र डेली कॉलेज के ही एक पूर्व छात्र ने लिखा है और इसे जारी किया है। यह पत्र उन्होंने संघ को संबोधित करते हुए लिखा है।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सौ साल पूरे होने पर डेली कॉलेज के एक पूर्व छात्र राजेश अग्रवाल ने संघ के नाम खुला पत्र लिखा है। इसमें डेली कॉलेज बोर्ड प्रबंधन और संघ के एक पदाधिकारी पर सांठगांठ के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस सांठगांठ के जरिए करोड़ों के ठेके संघ के पदाधिकारी को दिए जा रहे हैं। बदले में बोर्ड द्वारा कई कामों में उनकी मदद ली जा रही है।
विश्व की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संस्था, लाखों पूर्णकालिक सदस्य, इनके उद्देश्य, राष्ट्रीयता, सामाजिक विकास एवं निस्वार्थ सेवा के कारण मैं आरएसएस का प्रशंसक रहा हूं।
संघ से जुड़ी संस्था वन बंधु परिषद (Friends of Tribal Society), इंदौर का अध्यक्ष भी रहा हूं।…बदलते सामाजिक समीकरणों से चुनौतियां कम नहीं हैं। हाल ही में हम सब ने राम मंदिर अयोध्या में घटी घटना को देखा है।
मैं यह लेख इस भावना से लिख रहा हूं कि जिस संस्था का मैं आदर करता हूं, जो राष्ट्र हित में सतत काम कर रही है। उसका अगर गलत फायदा उठाया जा रहा है, तो हमारा यह कर्तव्य है कि इसकी जानकारी सभी को दी जाए।
करीब साल भर पहले मुझे डेली कॉलेज इंदौर में हो रही अनियमितताओं के बारे में पता चला। और यह भी जानकारी में आया कि स्कूल का प्रबंधन, इन अनियमितताओं के निराकरण के लिए संघ के एक पदाधिकारी की मदद ले रहा है।
![daily college (5)]()
![daily college (4)]()
पत्र में आगे लिखा कि डेली कॉलेज के एक पूर्व छात्र एवं संघ के हितैषी होने के नाते मैं कुछ साथियों के साथ उक्त पदाधिकारी से मिला एवं समस्या को विस्तार से बताया। हमें जवाब दिया गया कि संघ केवल स्कूल का परिसर अपनी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल कर रहा है और स्कूल के संचालन में न उसकी इच्छा है और न ही संघ दखल दे रहा है।
अग्रवाल ने आगे लिखा कि यह बताना आवश्यक है कि संघ का उपरोक्त पदाधिकारी एक भवन निर्माता/कॉन्ट्रैक्टर है और इनका स्कूल के प्रबंधन से गहरा नाता है। हाल ही में स्कूल ने उक्त अधिकारी की फर्म को करोड़ों के कॉन्ट्रैक्ट भी दिए हैं।
यह सारी बात हमने संघ के अन्य उच्च अधिकारियों को भी समय-समय पर बतलाई। हमने कई संघ हितैषियों के माध्यम से भी खबर संघ तक पहुंचाई, पर कोई भी जवाब न अभी तक मिला, ना ही कोई कार्रवाई हुई।
अग्रवाल ने पत्र में लिखा कि डेली कॉलेज जो कि 150 वर्ष पुरानी संस्था है, इसका सालाना बजट करीब 100 करोड़ रुपए का है। संस्था संचालन के तौर-तरीकों पर प्रश्न चिन्ह लगे हुए हैं और कई मामले कोर्ट में हैं।
संघ पदाधिकारी ने कहा कि उनका बोर्ड संचालन में कोई रुचि नहीं है, लेकिन हाल ही में उन्होंने ही प्रदेश सरकार से बोलकर बोर्ड में दो सदस्य नामांकित कराए हैं। इसमें एक हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस और एक शासकीय अधिवक्ता है।
पत्र में आगे लिखा गया है कि जब तक मामले का पटाक्षेप होगा, तब तक कई बड़ी आर्थिक अनियमितताएं सामने आएंगी। केवल डेली कॉलेज के करीब 6000 पूर्व छात्र ही इन गतिविधियों से आहत नहीं हैं, समाज में भी इसका अच्छा संदेश नहीं जा रहा है। समय रहते संघ को इस विषय में जानकारी लेनी चाहिए एवं उचित निर्णय लेना जरूरी है कि किसी एक व्यक्ति विशेष के कारण पूरी संस्था को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।
इस संबंध में 'द सूत्र' ने राजेश अग्रवाल से संघ के पदाधिकारी का नाम पूछा तो इस पर उन्होंने कहा कि जब समय आएगा तो नाम भी ओपन करूंगा। जब पत्र लिख सकता हूं तो नाम भी बता सकता हूं, लेकिन समय आने पर। उल्लेखनीय है कि इस बार डेली कॉलेज बोर्ड चुनाव में भी ओडीए में एक गुट अलग उतरा था। इसमें राजेश अग्रवाल भी उम्मीदवार थे।
ये खबरें भी पढ़ें...
डेली कॉलेज बोर्ड के नीतिगत फैसले लेने पर HC की रोक जारी, जांच आदेश में राहत
डेली कॉलेज केस सुप्रीम कोर्ट में, एक पक्ष ने बताया जीत, दूसरे ने कहा भ्रामक प्रचार, आखिर हुआ क्या?
डेली कॉलेज में क्या बैठेगा रिसीवर? हाईकोर्ट ने सुनवाई में कहा- लग रहा है चुनाव में किसी का फेवर हुआ
डेली कॉलेज बोर्ड के नीतिगत फैसले लेने पर हाईकोर्ट से रोक, विक्रम और प्रियव्रत की जीत खतरे में आई
यह लिखा है पत्र में
संघ से जुड़ी संस्था वन बंधु परिषद (Friends of Tribal Society), इंदौर का अध्यक्ष भी रहा हूं।…बदलते सामाजिक समीकरणों से चुनौतियां कम नहीं हैं। हाल ही में हम सब ने राम मंदिर अयोध्या में घटी घटना को देखा है।
मैं यह लेख इस भावना से लिख रहा हूं कि जिस संस्था का मैं आदर करता हूं, जो राष्ट्र हित में सतत काम कर रही है। उसका अगर गलत फायदा उठाया जा रहा है, तो हमारा यह कर्तव्य है कि इसकी जानकारी सभी को दी जाए।
करीब साल भर पहले मुझे डेली कॉलेज इंदौर में हो रही अनियमितताओं के बारे में पता चला। और यह भी जानकारी में आया कि स्कूल का प्रबंधन, इन अनियमितताओं के निराकरण के लिए संघ के एक पदाधिकारी की मदद ले रहा है।
daily college (4)
मैं संघ के पदाधिकारी से मिला भी
वह पदाधिकारी एक कॉन्ट्रैक्टर भी है
यह सारी बात हमने संघ के अन्य उच्च अधिकारियों को भी समय-समय पर बतलाई। हमने कई संघ हितैषियों के माध्यम से भी खबर संघ तक पहुंचाई, पर कोई भी जवाब न अभी तक मिला, ना ही कोई कार्रवाई हुई।
इन्हीं पदाधिकारी ने बोर्ड में दो मेंबर बनवाए
संघ पदाधिकारी ने कहा कि उनका बोर्ड संचालन में कोई रुचि नहीं है, लेकिन हाल ही में उन्होंने ही प्रदेश सरकार से बोलकर बोर्ड में दो सदस्य नामांकित कराए हैं। इसमें एक हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस और एक शासकीय अधिवक्ता है।
तब तक देर न हो जाए
समय आने पर नाम का भी करूंगा खुलासा
ये खबरें भी पढ़ें...
डेली कॉलेज बोर्ड के नीतिगत फैसले लेने पर HC की रोक जारी, जांच आदेश में राहत
डेली कॉलेज केस सुप्रीम कोर्ट में, एक पक्ष ने बताया जीत, दूसरे ने कहा भ्रामक प्रचार, आखिर हुआ क्या?
डेली कॉलेज में क्या बैठेगा रिसीवर? हाईकोर्ट ने सुनवाई में कहा- लग रहा है चुनाव में किसी का फेवर हुआ
डेली कॉलेज बोर्ड के नीतिगत फैसले लेने पर हाईकोर्ट से रोक, विक्रम और प्रियव्रत की जीत खतरे में आई
राजस्थान शिक्षक भर्ती में डमी अभ्यर्थियों का खेल, 8 लाख में हुआ सौदा; मध्यस्थ गिरफ्तार
By Jyoti Mahender Bhardwaj
दिग्विजय सिंह बोले- ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर स्कूल में क्यों नहीं कराते संघ के आयोजन, कैलाश मेरे मित्र
By Sanjay Gupta
कोहरे के कारण दिसंबर से फरवरी तक 6 ट्रेनें प्रभावित, अजमेर-अमृतसर समेत कई रूट पर बदलाव
By Jyoti Mahender Bhardwaj
सूरजपुर में बवाल: महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों को बनाया बंधक, क्रशर प्लांट में लगाई आग
By Umeshwari Baghel
Dolphin Census: चंबल नदी में विलुप्तप्राय रिवर डॉल्फिन की गणना शुरू, आधुनिक तकनीक से होगा सर्वेक्षण
By Jageshwar prasad
एमपी में 27% OBC आरक्षण, हॉस्टलों की बदहाली और बालाघाट का दर्द, ऑडियो संदेश में क्या-क्या बोले राहुल गांधी?
By Aman Vaishnav
गरबा में धक्का देने पर बीजेपी नेता कमल चौहान पर क्यों लगी पॉक्सो, FIR में यह है, वहीं नेता बोले बच्ची की गलती
By Sanjay Gupta