दलित युवक की मौत पर TI सस्पेंड, पटवारी ने की सरकार से ये मांग
Sandeep Kumar | Dec 29, 2024, 20:53 IST
dewas jeetu patwari Photograph: (thesootr)
मध्य प्रदेश के देवास में दलित युवक की पुलिस हिरासत में संदिग्ध मौत पर सियासी संग्राम। कांग्रेस ने आरोप लगाए, भीम आर्मी का प्रदर्शन जारी। थाना प्रभारी सस्पेंड, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश।
मध्य प्रदेश के देवास जिले में दलित युवक की पुलिस हिरासत में संदिग्ध मौत के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर इंसाफ की मांग की है, जबकि पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है।
देवास के सतवास थाने में 26 दिसंबर को एक महिला ने दलित युवक मुकेश लोंगरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकेश को शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान मुकेश ने गमछे से फांसी लगा ली। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि यह मामला पुलिस प्रताड़ना और भ्रष्टाचार का है।
देवास एसपी पुनीत गहलोद ने सतवास थाना प्रभारी आशीष राजपूत को निलंबित कर दिया है। मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। पटवारी ने पूरे थाने को निलंबित करने और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।
संदिग्ध मौत का मामला
इधर मुकेश की मौत के बाद भीम आर्मी और स्थानीय लोगों ने सतवास थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की और पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। थाने के बाहर लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन जारी रहा, जबकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की।
प्रशासन की कार्रवाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA