दलित पर सरपंच के बेटे ने किया पेशाब, सरकार की चुप्पी पर जीतू पटवारी ने उठाए सवाल
KATNI. मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक दलित युवक के साथ घिनौनी हरकत करने का मामला सामने आया है। यहां सरपंच रामानुज पांडे और उसके बेटे ने युवक को घेरकर बुरी तरह पीटा। आरोप है कि सरपंच के बेटे पवन पांडे ने युवक के मुंह पर पेशाब भी किया था।
यह मामला 13 अक्टूबर को बहोरीबंद थाना क्षेत्र के मटवारा गांव में हुआ था। यह घटना तब घटी जब युवक ने अवैध खनन का विरोध किया था। इस मामले को लेकर अब कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। जानें पटवारी ने क्या कहा...
सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल
खनन के विरोध पर दलित युवक को मिली सजा
घटना की शुरुआत उस समय हुई जब सरपंच ने ग्राम पंचायत के लिए मुरम डलवाने का काम शुरू किया था। पीड़ित युवक राजकुमार चौधरी ने आरोप लगाया कि सरपंच के बेटे पवन पांडे और उनके साथी अवैध खनन कर रहे थे।
इसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। साथ ही, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। साथ ही, पवन पांडे ने उसके मुंह पर पेशाब कर उसे अपमानित किया था।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित ने 16 अक्टूबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले में सरपंच के बेटे पवन पांडे और अन्य आरोपी राम बिहारी पांडे, सतीश पांडे पर मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप है। आरोपियों के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
एमपी में पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
यह घटना मध्यप्रदेश में दलितों के खिलाफ हो रही हिंसा का नया उदाहरण बन गई है। पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जैसे कि 2023 में सीधी जिले में एक आदिवासी युवक के साथ पेशाब करने की घटना घटी थी। उस समय विधानसभा चुनाव में भी बड़ा मुद्दा बन गई थी। अब देखना यह है कि सरकार इस मामले पर कार्रवाई करती है या फिर चुप्पी साधे रहती है।