दतिया से दावेदार दामोदर यादव ने फूंका था दिग्विजय का पुतला, पार्टी ने 6 साल के लिए किया निष्कासित, हालांकि पहले ही दे चुके इस्तीफा

Chandresh Sharma | Nov 02, 2023, 24:00 IST
Share
दतिया से दावेदार दामोदर यादव ने फूंका था दिग्विजय का पुतला, पार्टी ने 6 साल के लिए किया निष्कासित, हालांकि पहले ही दे चुके इस्तीफा
दतिया से दावेदार दामोदर यादव ने फूंका था दिग्विजय का पुतला, पार्टी ने 6 साल के लिए किया निष्कासित, हालांकि पहले ही दे चुके इस्तीफा

दतिया के दामोदर यादव को कांग्रेस ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। वे टिकट के दावेदार थे, हालांकि बताया जा रहा है कि वे 21 अक्टूबर को ही पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं।

BHOPAL. अपना टिकट कट जाने के बाद अनेक क्षेत्रों के दावेदार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय और कमलनाथ के बंगले पर विरोध करने पहुंचे थे। कुछ ने दिग्विजय सिंह का पुतला फूंका तो किसी ने उनकी फोटो पर चप्पल-जूते भी बरसाए थे। इस विरोध के बाद कुछ सीटों पर तो पार्टी ने टिकट बदले लेकिन बाकी जगह अब कार्रवाई का कोड़ा बरसाया जा रहा है। इसी कड़ी में दतिया के दामोदर यादव को कांग्रेस ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। वे टिकट के दावेदार थे, हालांकि बताया जा रहा है कि वे 21 अक्टूबर को ही पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं।

दतिया में गृहमंत्री हैं मैदान में

दरअसल दतिया में शिवराज सरकार में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा चुनाव मैदान में हैं। पहले यहां पार्टी ने अवधेश नायक को चुनाव मैदान में उतारा था जिस पर राजेंद्र भारती ने जमकर विरोध किया था, टिकट बदलते हुए राजेंद्र भारती को तो दतिया में प्रत्याशी बना दिया गया लेकिन एक अन्य दावेदार दामोदर यादव पर कार्रवाई कर दी गई है। दरअसल राजेंद्र भारती ने बीते विधानसभा चुनाव में नरोत्तम मिश्रा को कड़ी टक्कर दी थी और मामूली अंतर से मिश्रा चुनाव जीते थे।

इस्तीफा दे चुके नेता को किया निष्कासित

इधर बीजेपी ने इस कार्रवाई पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया कि जिन दामोदर यादव ने 21 अक्टूबर को ही कांग्रेस के सभी पदो से व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया था। कांग्रेस आज 1 नवंबर को उनको पार्टी से निष्कासित करने का पत्र जारी कर रही है और वो भी 26 अक्टूबर की पुरानी तारीख़ डाल कर। आश्चर्य की बात है कि इन्होंने और इनके समर्थकों ने ही पीसीसी के बाहर 21 अक्टूबर को दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह का पुतला जलाया था, आपत्तिजनक नारे लगाए थे। पीसीसी में उनके पोस्टर पर कालिख पोत जूते चलाए थे। उन पर झूठी कार्यवाही भी 10 दिन बाद...? पर्दे के पीछे की सच्चाई - दिग्विजय सिंह इस घटना से बेहद ख़फ़ा थे। दामोदर यादव कमलनाथ समर्थक हैं, परसों दिल्ली में हुई गिला-शिकवा बैठक में उन्होंने यह मामला उठाकर नाथ साहब की जमकर घेराबंदी की थी। उसके बाद उन्हें खुश करने के लिए यह कार्रवाई की गई। 10 दिन पूर्व ख़ुद इस्तीफ़ा देने वाले को पार्टी से आज निकाला गया। अगली कड़ी में जयवर्धन सिंह को स्टार प्रचारक बनाया जाएगा, क्योकि नकुलनाथ को बनाए जाने और जयवर्धन सिंह को नहीं बनाया जाना भी अनबन का बड़ा कारण।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज़
  • Damodar Yadav expelled from Congress
  • had burnt Digvijay's effigy
  • has already resigned
  • दामोदर यादव कांग्रेस से निष्कासित
  • फूंका था दिग्विजय का पुतला
  • पहले ही दे चुके इस्तीफा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती