पत्रकार से मारपीट करने पर बीजेपी विधायक के बेटे और भतीजे पर केस दर्ज
Rohit Sahu | Published:
bjp mla son
दमोह में भाजपा विधायक उमा देवी खटीक के बेटे प्रिंस खटीक और भतीजे कल्लू खटीक पर पत्रकार से मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज हुआ। हादसे में विधायक के पालतू कुत्ते की मौत का वीडियो बना रहे पत्रकार से विवाद हुआ।
दमोह की हटा विधानसभा से बीजेपी विधायक उमा देवी खटीक अपने के बेटे के कारण चर्चा में आ गईं। विधायक के बेटे प्रिंस खटीक और भतीजे कल्लू खटीक पर पत्रकार से मारपीट करने के मामले में केस दर्ज हुआ है। दोनों ने एक मीडिया कर्मी के साथ मारपीट करने के बाद और धमकी दी थी। घटना के बाद हटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू हो चुकी है।
घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिए थे लेकिन तत्काल FIR दर्ज नहीं हुई। प्राथमिकी दर्ज न होने से नाराज पत्रकारों ने अंबेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दबाव के बाद पुलिस ने भाजपा विधायक के बेटे और भतीजे पर मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने कहा कि केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
हटा विधायक उमा देवी खटीक का कहना है कि पत्रकार को सिर्फ कवरेज करने से मना किया गया था। इसके बाद उनके नाती और भतीजे पत्रकार से माफी मांग चुके हैं। वहीं एएसपी संदीप मिश्रा ने धरने के बाद पत्रकारों का ज्ञापन लिया और दो दिन में जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया था। मामले में अब केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
यह भी पढ़ें...दमोह में नशे में धुत ASI की गुंडागर्दी: महिला और बच्चों को भी नहीं, SP ने किया लाइन अटैच
सत्ता की धौंस दिखाने का एक और मामला एक महीने पहले देवास से सामने आया था। इस मामले में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला पर मारपीट के आरोप लगे थे। दरअसल 11 अप्रैल की रात रुद्राक्ष अपने साथियों संग माता टेकुरी मंदिर पहुंचा था। मंदिर बंद था लेकिन उसने जबरन पट खुलवाने की मांग की। इस विवाद में पुजारी के बेटे से मारपीट और गालीगलौज की गई। बाद में मामला थाने पहुंचा बाद में माफी मांगने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
ये है पूरा विवाद
यह विवाद शुक्रवार की एक घटना से शुरू हुआ। दरअसल शुक्रवार को एक हादसे में प्रिंस खटीक के कुत्ते की मौत हो गई थी। इसके बाद गुस्साए प्रिंस ने भतीजे के साथ मिलकर एक कार में तोड़फोड़ कर दी थी। तोड़फोड़ का वीडियो एक मीडिया कर्मी बना रहा था। वीडियो शूट करता देख विधायक पुत्र प्रिंस और भतीजा कल्लू भड़क गए। दोनों ने मीडिया कर्मी जितेंद्र गौतम से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
धमकी के बाद पत्रकारों ने धरना दिया
विधायक उमा खटीक ने दी ये सफाई
यह भी पढ़ें...दमोह में नशे में धुत ASI की गुंडागर्दी: महिला और बच्चों को भी नहीं, SP ने किया लाइन अटैच
ये विधायक पुत्र भी दिखा चुके सत्ता की धौंस
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari