Human Trafficking Case : दमोह डॉक्टर अजय लाल पर मानव तस्करी का केस, अडॉप्ट बच्चों को किया गायब

Deeksha Nandini Mehra | Aug 08, 2024, 12:56 IST
Share
Damoh Human Trafficking Case
Damoh Human Trafficking Case

दमोह के डॉ.अजय लाल और अन्य लोगों पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग और जुवेनाइल जस्टिस केयर एक्ट के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस डॉक्टर को अरेस्ट करने के लिए घर पहुंची थी लेकिन डॉक्टर वहां नहीं था।

Damoh Human Trafficking Case : मध्य प्रदेश के दमोह में एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल के मालिक डॉक्टर अजय लाल ( Dr. Ajay Lal ) पर मानव तस्करी का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है। डॉक्टर अजय और अन्य लोगों के खिलाफ ह्यूमन ट्रैफिकिंग और जुवेनाइल जस्टिस केयर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। हाईकोर्ट ने 9 अगस्त तक डॉक्टर अजय लाल की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

बेटी का बयान - अमेरिका जाएंगे

पुलिस सोमवार को डॉक्टर अजय को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर पहुंची, लेकिन वे घर पर नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज की। डॉक्टर अजय की बेटी ने कहा कि यहां का माहौल खराब है और वे अमेरिका जाएंगे।

डॉक्टर अजय लाल के फरार होने के बाद उनकी पत्नी इंदू लाल, बेटे अभिजीत लाल और बेटी अभिनीता अपने पति के साथ जबलपुर जाने के लिए दमोह से निकले। पुलिस ने मारुताल टोल नाका के पास उन्हें रोक लिया। डॉक्टर लाल के बारे में पूछताछ की। इस दौरान परिजन और पुलिस के बीच काफी बहस हुई।

बेटी अभिनीता ने पुलिस से कहा कि आपने मेरे पिता को पहरेदारी में रखा था, तो आप ही बताएं वे कहां हैं। पुलिस ने डॉ. अजय के परिवार को रातभर आधारशिला संस्थान के कैंपस में रोका और सुबह नोटिस पर साइन करवाकर उन्हें जाने दिया।

बाल आयोग के अध्यक्ष ने जताई मानव तस्करी की आशंका

डॉ. अजय लाल की संस्था आधारशिला के जरिए बाल भवन अनाथ आश्रम का संचालन किया जाता था, जिसमें अनाथ बच्चों की देखभाल की जाती थी। लगभग एक साल पहले राष्ट्रीय बाल आयोग ( National Child Commission) के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ( Chairman Priyank Kanungo ) ने दमोह पुलिस को पत्र लिखकर 18 साल पहले बाल भवन से गोद लिए गए दो बच्चों को लेकर ह्यूमन ट्रैफिकिंग ( Human Trafficking ) की आशंका जताई थी। इसके बाद बाल भवन को बंद कर दिया गया।

पुलिस ने लैपटॉप किया जब्त

बुधवार को पुलिस ने डॉक्टर अजय के परिजनों की मौजूदगी में पूरे घर की तलाशी ली और लैपटॉप और CCTV का DVR जब्त किया। पुलिस को आशंका है कि इनसे विदेशों से हो रही फंडिंग की डिटेल्स मिल सकती हैं।

गौरतलब है कि डॉक्टर अजय के पास नर्सिंग कॉलेज के साथ मिशनरी से जुड़े कई बड़े पद हैं। उनकी संस्था का नाम पहले मिड इंडिया क्रिश्चियन मिशन था, जिसे बदलकर आधारशिला संस्थान कर दिया गया। बताया जाता है कि उन्हें विदेश से काफी फंडिंग मिलती है और उन पर फंडिंग के माध्यम से धर्मांतरण के आरोप भी लगे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मानव तस्करी
  • ह्यूमन ट्रैफिकिंग
  • राष्ट्रीय बाल आयोग
  • मानव तस्करी केस
  • human trafficking case
  • डॉक्टर अजय लाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच