दतिया हत्याकांड : 7 दोषियों को मिला आजीवन कारावास, 21 साल बाद न्याय
Ravi Singh | Dec 26, 2024, 17:32 IST
Datia murder case 2003 Mahesh Yadav Photograph: (the sootr)
दतिया न्यायालय में अपर सत्र न्यायाधीश राजेश भंडारी की अदालत ने साल 2003 के बहुचर्चित हत्याकांड में 11 आरोपियों को सजा सुनाई है। इसमें 9 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, जबकि दो आरोपियों को 10-10 साल की सजा सुनाई गई है।
मध्य प्रदेश के दतिया में 21 साल पहले हुए हत्याकांड में दतिया कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। 2003 के इस चर्चित हत्याकांड में 15 में से 9 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। जबकि दो आरोपी 10-10 साल तक जेल में रहेंगे। आपको बता दें कि आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर पांच लोगों की हत्या कर दी थी।
दतिया कोर्ट में अपर सत्र न्यायाधीश राजेश भंडारी की अदालत ने इस मामले में 9 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उक्त मामले में दो आरोपियों को 10-10 साल की सजा सुनाई गई थी। दो आरोपियों की मौत हो चुकी है। दो आरोपी फरार हैं। फरार आरोपियों में मुकेश यादव और बलदाऊ यादव का नाम शामिल है। दोनों वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं।
मृतकों में भैया राजा उर्फ सत्येंद्र बुंदेला, राधावल्लभ दांगी, मोजी तिवारी, धर्मेंद्र कमरिया, शामिल थे, घटना में सात लोग घायल हुए थे।
मामले में महेश यादव, केहरी यादव, बलवीर सिंह यादव, दौलत सिंह यादव, राकेश सिंह, बनमली कुशवाह, बिसंबर सिंह, अतर सिंह, श्यामलाल साहू, मुकेश तंदोरिया, मुन्ना यादव, रघुवीर सिंह भूरे यादव, मुकेश यादव आरोपी थे। फिलहाल केहरि यादव और श्यामलाल साहू की मौत हो चुकी है। फिलहाल इस मामले में मुकेश यादव, दिसंबर सिंह उर्फ बलराम यादव फरार हैं।
24 अप्रैल 2003 को दतिया में एक ऐसा मामला हुआ जिसने मध्य प्रदेश पुलिस को अंदर तक हिलाकर रख दिया था। इस हत्याकांड की खबर पूरे देश में गूंजी थी। करीब 21 साल पहले महेश यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष भैया राजा बुंदेला और उनके साथियों को राजगढ़ चौराहे के पास दोनों तरफ से घेर लिया था और उन पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। हालांकि राजा भैया के साथ कुछ गुंडे भी थे और वे भी हथियारों से लैस थे। लेकिन उन्हें ज्यादा कुछ करने का मौका नहीं मिला।
दो आरोपियों की हो गई मौत
इनकी हुई थी हत्या
ये हैं आरोपी
ये है पूरा मामला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava